By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: कुमा मिडिल स्कूल में शिक्षकीय लापरवाही उजागर, ग्रामीणों ने उठाया निरीक्षण प्रणाली पर बड़ा सवाल!
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > कुमा मिडिल स्कूल में शिक्षकीय लापरवाही उजागर, ग्रामीणों ने उठाया निरीक्षण प्रणाली पर बड़ा सवाल!
Latest News

कुमा मिडिल स्कूल में शिक्षकीय लापरवाही उजागर, ग्रामीणों ने उठाया निरीक्षण प्रणाली पर बड़ा सवाल!

Vivek Pandey
Last updated: 27 November 2025 15:55
Vivek Pandey
Share
2 Min Read
SHARE
1003582991

धरमजयगढ़। विकासखंड धरमजयगढ़ के ग्राम पंचायत कुमा में संचालित मिडिल स्कूल इन दिनों शिक्षकीय लापरवाही का केंद्र बना हुआ है। पदस्थ सहायक शिक्षक प्रवीण मिंज के लगातार अनुपस्थित रहने से बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है।

वहीं स्कूल में पदस्थ एक अन्य शिक्षक ने नाम न उजागर करने की शर्त पर बताया कि प्रवीण मिंज जून माह में विद्यालय आए थे, लेकिन इसके बाद कभी-कभार ही स्कूल पहुंचे। बाद में मेडिकल छुट्टी में होने का हलवा देते रहे। इतना ही नहीं, ग्रामीणों और शिक्षक के अनुसार वे शराब के नशे में विद्यालय आते देखे गए, जिससे शिक्षा व्यवस्था की गरिमा पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा हो गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि जून महीने के बाद शिक्षक का स्कूल में दर्शन तक नहीं हुआ। बच्चों का भविष्य भगवान भरोसे छोड़ देने जैसी स्थिति बन गई है। ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि अब ऐसी लापरवाही और असहनशीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिक्षक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए वे इस पूरे मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने की तैयारी में हैं।

मामले ने अब बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या विकासखंड शिक्षा अधिकारी विद्यालयों का नियमित निरीक्षण नहीं करते? यदि निरीक्षण व्यवस्था मजबूत होती, तो शायद बच्चों की पढ़ाई इस तरह प्रभावित न होती।

वहीं ग्रामीणों की आवाज अब प्रशासन के दरवाजे तक पहुंच चुकी है, और उम्मीद यही है कि जिम्मेदार अधिकारियों की नींद टूटेगी तथा शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article धरमजयगढ़ मे निर्माणाधीन आदिम जाति विभाग द्वारा निर्मित हॉस्टल भवन निर्माण में ठेकेदार की भर्राशाही नियम विरुद्ध हो रहे हैं करोड़ों के भवन निर्माण कार्य देखने वाला कोई नहीं!
Next Article प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, 4 आवास मित्र और 1 रोजगार सहायक की सेवाएं समाप्त, कई अधिकारियों को नोटिस
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

पितृ मोक्ष श्रीमद्भागवत कथा का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ बैंड-बाजे और भगवान श्रीराम-कृष्ण की झांकियों के साथ निकली भव्य कलश यात्रा,
Latest News 12 September 2026
पितृ मोक्ष श्रीमद्भागवत कथा का कलश यात्रा के साथ शुभारंभबैंड-बाजे और भगवान श्रीराम-कृष्ण की झांकियों के साथ निकली भव्य कलश यात्रा!
Latest News 12 September 2026
धरमजयगढ़ वन मंडल के बोरो परिक्षेत्र में झुंड से बिछड़ा नन्हा हाथी शावक, वन विभाग की टीम जुटी मिलाने की कोशिश में!
Latest News 11 September 2026
भाजपा नेता एवं नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष टार्जन भारती का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ नगर पंचायत के सभागार मनाया गया!
Latest News 10 September 2026
धरमजयगढ़ भाजपा मंडल की मासिक बैठक एवं सेवा संकल्प कार्यशाला 13 सितंबर को सांसद राधेश्याम राठिया मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं का करेंगे मार्गदर्शन!
Latest News 10 September 2026
धरमजयगढ़ भाजपा मंडल की मासिक बैठक एवं सेवा संकल्प 13.09 को लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं का करेंगे मार्गदर्शन!
Latest News 10 September 2026
एकलव्य विद्यालय के छात्राओं की समस्या को लेकर सीएम साय सख्त, फोन पर कलेक्टर से की बातचीत, जानें क्या-क्या निर्देश दिए…
Latest News 8 September 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?