By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: छत्तीसगढ़ : बिलासपुर, कोरिया और सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कल से लागू होंगी नई गाइडलाइन दरें
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > छत्तीसगढ़ : बिलासपुर, कोरिया और सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कल से लागू होंगी नई गाइडलाइन दरें
Latest News

छत्तीसगढ़ : बिलासपुर, कोरिया और सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कल से लागू होंगी नई गाइडलाइन दरें

Vivek Pandey
Last updated: 13 February 2026 08:16
Vivek Pandey
Share
1 Min Read
SHARE
1003909490

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 20 नवंबर 2025 से नवीन गाइडलाइन दरें लागू हैं। राज्य शासन द्वारा जिला मूल्यांकन समितियों को यह निर्देश दिया गया था कि आवश्यकता के अनुसार गाइडलाइन दरों में पुनरीक्षण के प्रस्ताव केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड को भेजे जा सकते हैं।इसी क्रम में बिलासपुर, कोरिया एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों की जिला मूल्यांकन समितियों से संशोधित गाइडलाइन दरों के प्रस्ताव प्राप्त हुए। इन प्रस्तावों पर विचार के लिए उप महानिरीक्षक पंजीयन की अध्यक्षता में केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड की बैठक आयोजित की गई।बैठक में तीनों जिलों से प्राप्त प्रस्तावों का विस्तृत परीक्षण एवं समग्र समीक्षा की गई।विचार-विमर्श उपरांत केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड द्वारा बिलासपुर, कोरिया और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों की संशोधित गाइडलाइन दरों के प्रस्तावों को अनुमोदित किया गया है। बोर्ड द्वारा अनुमोदित नवीन गाइडलाइन दरें इन तीनों जिलों में दिनांक 13 फरवरी 2026 से प्रभावशील होंगी।

आम नागरिक एवं संबंधित हितधारक नवीन गाइडलाइन दरों की जानकारी संबंधित जिला पंजीयन कार्यालयों तथा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। अन्य जिलों से प्राप्त होने वाले संशोधित प्रस्तावों पर परीक्षण उपरांत गाइडलाइन दरें चरणबद्ध रूप से जारी की जाएंगी।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article रायगढ़ के एक कोसा व्यापारी की अपने लेनदारो से करोडो उधारी वसुलने का एक अनोखा तरीका परिजनों के साथ कर रहा दंडवत यात्रा!
Next Article कन्या शाला घरघोड़ा ने उत्साह एवं सम्मान से गाया छः छंद का “वन्दे मातरम ” |
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

नगर पंचायत धरमजयगढ़ द्वारा डोर टू डोर की जा रही राजस्व वसूली मुख्य नगर पंचायत अधिकारी भरत लाल साहू भी हुवे शामिल!
Latest News 31 March 2026
चरखापारा ससकोबा बन्धनपुर मार्ग हेतु 33.70 की स्वीकृति से विकास को गति मिलेगी :- राधेश्याम राठिया
Latest News 31 March 2026
चरखापारा ससकोबा बन्धनपुर मार्ग हेतु 33.70 की स्वीकृति से विकास को गति मिलेगी :- राधेश्याम राठिया
Latest News 31 March 2026
अंबुजा सीमेंट्स के कोल ब्लॉक के लिए वन भूमि परिवर्तन पर ग्रामीणों ने जताई कड़ी आपत्ति!
Latest News 30 March 2026
धरमजयगढ़ उपवन मंडला अधिकारी बालगोविन्द साहू का हुआ स्थानांतरण सुयश धर दीवान होंगे नये उपवन मंडला अधिकारी धरमजयगढ़ आदेश जारी!
Latest News 30 March 2026
धरमजयगढ़ उपवन मंडला अधिकारी बालगोविन्द साहू का हुआ स्थानांतरण!सुयश धर दीवान होंगे नये उपवन मंडला अधिकारी धरमजयगढ़ आदेश जारी!
Latest News 30 March 2026
धरमजयगढ़ में महिला शक्ति का उत्सव: जागरूकता, सहभागिता और सशक्तिकरण का प्रेरक संगम
Latest News 30 March 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?