By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: धरमजयगढ़ विकासखंड के पहाड़ी कोरवाओ ने मुख्यमंत्री से मिलकर सुनाई अपनी व्यथा
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > धरमजयगढ़ विकासखंड के पहाड़ी कोरवाओ ने मुख्यमंत्री से मिलकर सुनाई अपनी व्यथा
Latest News

धरमजयगढ़ विकासखंड के पहाड़ी कोरवाओ ने मुख्यमंत्री से मिलकर सुनाई अपनी व्यथा

Vivek Pandey
Last updated: 3 September 2025 08:06
Vivek Pandey
Share
2 Min Read
SHARE
Screenshot 2024 01 28 20 54 26 80 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

पहाड़ी कोरवाओं को शीघ्र मिलेगा विशेष पिछड़ी जनजाति का दर्जा _विष्णुदेव साय

छत्तीसगढ़ टुडे 24 न्यूज़ रायपुर।
धरमजयगढ़ विकासखंड अंतर्गत विभिन्न गांवों के पहाड़ी कोरवा आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिलकर अपनी व्यथा से अवगत कराया।अपनी पुरानी एक सूत्रीय मांग को मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए बताया कि उन्हें विशेष पिछड़ी जनजाति का दर्जा नहीं दिया जा रहा है जिससे वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे जनमन योजना के लाभ से वंचित हैं साथ ही पढ़े लिखे युवाओं को शासकीय नौकरी भी नही मिल रही है।

Screenshot 2024 01 28 20 54 35 21 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

इस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि जो पहाड़ी कोरवा हैं उन्हें विशेष पिछड़ी जनजाति का दर्जा शीघ्र दिया जायेगा।इसके लिए कलेक्टर रायगढ़ को शीघ्र निर्देशित करने की बात कही।उन्होंने कहा कि जिनका जाति प्रमाण पत्र पहाड़ी कोरवा का बन चुका है उन्हे तत्काल विशेष पिछड़ी जनजाति का दर्जा देकर जनमन योजना के तहत उन्हें लाभ दिलाया जायेगा।मुख्यमंत्री से भेंट करने और बागेश्वर धाम के महाराज धीरेंद्र शास्त्री जी का कथा प्रवचन सुनने के लिए धरमजयगढ़ विकासखंड के बरघाट, डाहीडांड, छुहिपहाड़,रामपुर,सलखेता,आमानारा,गणेशपुर के लगभग एक सौ तीस पहाड़ी कोरवा रायपुर पहुंचे थे।इसमें प्रमुख रूप से पहाड़ी कोरवा समाज जिला अध्यक्ष प्रेम साय,मानसाय,शनीराम, अघन साय, बिरजू राम,बिहारी, घुरन,मंगल साय,भैरोराम,सुकरूराम, करम सिंह,बिहानू,बधुराम, भुकालू,जगतराम,दिलीप, लखनराम,कुंजाराम,रतिराम,फागुराम,रतिराम,गंगाराम,ललित,मोहन,दिना सहित बड़ी संख्या में पहाड़ी कोरवा उपस्थित थे।इनके साथ प्रमुख रूप से कुमारता उप सरपंच कार्तिक राम सीदार,पहाड़ी कोरवा समाज के मार्गदर्शक टीकाराम पटेल,विनोद अगरिया,नारायण प्रसाद ध्रुव थे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article कंवर महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम साय, पूर्व मंत्री ने नशा बंदी को लेकर सीएम से की ये अपील
Next Article धरमजयगढ़ से कापू व खरसिया से पत्थलगांव रोड निर्माण मै हो रही लेट लतीफ को लेकर होगा अनिश्चितकालीन आर्थिक नाकेबंदी—पार्षद गगनदीप कोमल
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

प्रदेश भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष टीकाराम भाई पटेल का राज्यसभा मे जाना हुआ तय आला कमान ने दी हरी झंडी!
Latest News 3 March 2026
प्रदेश भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष टीकाराम भाई पटेल का राज्यसभा जाना हुआ तय आला कमान ने दी हरी झंडी!
Latest News 3 March 2026
प्रेम, सम्मान, सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक होली त्यौहार – भरतलाल साहू
Latest News 3 March 2026
नगरवासियों की मांग पूरी, धरमजयगढ़ को नगर पालिका परिषद का दर्जा!
Latest News 3 March 2026
शुभ मुहूर्त, सनातन संस्कृति, मन्त्रोंचार के साथ धरमजयगढ़ में किया गया होलिका दहन!
Latest News 3 March 2026
नशे में स्कूल पहुंचने और नदारद रहने वाले 3 शिक्षक निलंबित, आदेश जारी!
Latest News 27 February 2026
युवाओं के लिए जरूरी खबर, व्यापमं ने जारी की शिक्षक भर्ती की संभावित तिथियां!
Latest News 27 February 2026

Categories

  • Latest News
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?