




धर्मजयगढ़ न्यूज़ — एक पेंड माँ के नाम अभियान के तहत 05 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर धर्मजयगढ़ नगर पंचायत के अध्यक्ष , उपाध्यक्ष पार्षद भाजपा मंडल अध्यक्ष के साथ मुख्य नगरपंचायत अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा अपने नाम के साथ अपने परिवार के नाम पर फलदार एवं छायादार पौधे लगा कर देख-रेख करने का संकल्प लिए गये।

आज हम सभी के द्वारा पर्यावारण में उपलब्ध संसाधानों का अधिक दोहन करने से पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। इसका मुख्य कारण पर्यावरण में पेंड-पौधों की कमी होना है। नगर पंचायत के अध्यक्ष अनिल सरकार ने कहा कि समाज के प्रत्येक नागरिक को अपने मूलभुत कर्तव्य समझते हुए एक पौधा जरूर लगाये साथ ही उसका देख-रेख भी करें। जिससे पर्यावरण में बढ़ रही प्रदूषण को कम किया जा सके। साथ ही हमारे आने वाले पीढ़ी को बेहतर एवं स्वस्थ्य पर्यावारण का लाभ मिल सके।

मुख्य नगरपंचायत अधिकारी भरत लाल साहू द्वारा नागरिको से अपील स्वस्थ्य एवं सुरक्षित वातवरण के लिए अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण कर अपने स्तर पर पर्यावरण संरक्षण हेतु हर संभव प्रयास करने का संकल्प जरूर ले।
आज के इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष,उपाध्यक्ष ,पार्षद,मंडल भाजपा के अध्यक्ष सहित पूरे नगर पंचायत के स्वच्छता दीदी भी मौजूद रही।