




धर्मजयगढ़ न्यूज़ — नगरीय निकाय चुनाव होने मै अभी समय है। मगर जनप्रतिनिधियों के कार्यकाल 05012025 को समाप्त होने से सरकार द्वारा प्रदेश के सभी निकायों में कार्य प्रभावित न हो को ध्यान देते हुए प्रशासक की नियुक्ति की गई है।
वही तहसीलदार धर्मजयगढ़ ने आज सुबह आते ही नगर पंचायत कार्यालय जा करके अपना पदभार ग्रहण किया। नगर पंचायत के स्वच्छता दीदियों द्वारा स्वागत गीत गा कर उनका स्वागत किया गया, पदभार ग्रहण करते समय मुख्य नगर पंचायत अधिकारी भरत लाल साहू, धर्मजयगढ़ भाजपा मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष भरत लाल साहू, पूर्व नगर पंचायत के अध्यक्ष महेश चैनानी,सहित आम जन भी मौजूद रहे।