By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: धरमजयगढ़ में चोरों का आतंक: घर का ताला तोड़कर मोबाइल, डीजल और नगदी सहित हजारों का सामान पार!
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > धरमजयगढ़ में चोरों का आतंक: घर का ताला तोड़कर मोबाइल, डीजल और नगदी सहित हजारों का सामान पार!
Latest News

धरमजयगढ़ में चोरों का आतंक: घर का ताला तोड़कर मोबाइल, डीजल और नगदी सहित हजारों का सामान पार!

Vivek Pandey
Last updated: 16 November 2026 16:06
Vivek Pandey
Share
3 Min Read
SHARE
1002990

शाहपुर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत, घटनास्थल पर चप्पल और लोहे की रॉड छोड़ गए चोर

रायगढ़//छत्तीसगढ़ – धरमजयगढ़ क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला ग्राम शाहपुर से सामने आया है, जहां अज्ञात चोरों ने दिलीप मिश्रा के घर को निशाना बनाते हुए मोबाइल फोन, डीजल, नगदी और जूते-चप्पल सहित हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। मामले में प्रार्थी ने थाना धरमजयगढ़ में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।

सो रहे व्यक्ति के सिरहाने से मोबाइल चोरी

1002989

प्रार्थी के अनुसार, घटना 14 नवंबर 2026 की दरमियानी रात करीब 1 बजे की है। उस दौरान उनके बड़े भाई अशोक मिश्रा घर के बाहर सो रहे थे। इसी बीच अज्ञात चोरों ने उनके सिरहाने रखा Redmi Note 12 5G मोबाइल फोन चोरी कर लिया। इसके अलावा घर से करीब 50 लीटर डीजल, 1,900 रुपये नगद, लगभग 4,000 रुपये कीमत के Nike कंपनी के नए जूते और Adda कंपनी की चप्पल भी चोरी कर ली गई।

घटनास्थल पर चप्पल और लोहे की रॉड छोड़ गए चोर

चोरी की वारदात के दौरान आरोपी घटनास्थल पर अपनी एक जोड़ी चप्पल और लोहे की एक रॉड (सलाह/रिंच) छोड़ गए। शिकायतकर्ता के मुताबिक, ये वस्तुएं पुलिस जांच में महत्वपूर्ण सुराग साबित हो सकती हैं, जिनके आधार पर आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिल सकती है।

लगातार चोरी से ग्रामीणों में बढ़ी चिंता

शिकायतकर्ता ने बताया कि ग्राम शाहपुर शांतिप्रिय गांव रहा है, जहां पहले लंबे समय तक इस तरह की घटनाएं नहीं होती थीं। लेकिन पिछले एक वर्ष में दो से तीन बार चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लगातार हो रही इन वारदातों से ग्रामीणों में असुरक्षा और चिंता का माहौल है।

प्रार्थी ने थाना प्रभारी से मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करने, मोबाइल के IMEI नंबर के माध्यम से उसे ट्रेस कर बरामद करने तथा क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित हुए मंडल अध्यक्ष भरतलाल साहू और बूथ अध्यक्ष सूरज मंडल जनजातीय गौरव दिवस के प्रदेश स्तरीय मंच पर मिला सम्मान, मंडल के कार्यकर्ताओं को समर्पित किया गौरव का क्षण!
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित हुए मंडल अध्यक्ष भरतलाल साहू और बूथ अध्यक्ष सूरज मंडल जनजातीय गौरव दिवस के प्रदेश स्तरीय मंच पर मिला सम्मान, मंडल के कार्यकर्ताओं को समर्पित किया गौरव का क्षण!
Latest News 16 November 2026
994305
बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चलकर जनजातीय समाज को सशक्त बनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Latest News 16 November 2026
जनजातीय गौरव दिवस की ऐतिहासिक सफलता पर भाजपा मंडल अध्यक्ष भरतलाल साहू ने जताया आभार, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का किया धन्यवाद!
Latest News 15 November 2026
सांसद राधेश्याम राठिया ने पीले चावल देकर जनजातीय समाज को दिया प्रदेश स्तरीय सम्मेलन का न्योता!
Latest News 13 November 2026
सांसद राधेश्याम राठिया ने पीले चावल देकर जनजातीय समाज को दिया प्रदेश स्तरीय सम्मेलन का न्योता!
Latest News 13 November 2026
जनजाति समाज के विकास और उत्थान को देख कांग्रेस पार्टी पीड़ा में : केदार कश्यप
Latest News 13 November 2026
भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर धरमजयगढ़ में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रथम आगमन की तैयारी तेज!
Latest News 12 November 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?