




धर्मजयगढ़ न्यूज़ —- नगरीय निकाय चुनाव को बीते कुछ ही दिन हुए हैं,जहां मतदाताओं ने अपने-अपने मतों का प्रयोग करते हुए राष्ट्रीय पार्टी के प्रत्याशियों को मौका दिया। वही प्रत्याशी ही यदि दल बदलू हो जाए तो उस जनादेश का क्या??? जी हां हम बात कर रहे हैं धर्मजयगढ़ नगर पंचायत मै बीते दिनों हुए चुनाव का सूत्रों से मिल रही जानकारी अनुसार कांग्रेस से जीत दर्ज कर आए पार्षद बहुत ही जल्द भाजपा प्रवेश करने जा रहे है।ऐसी सुगबुगाहट नगर मै सुनने को मिल रही है।बहरहाल ये तो आने वाला समय ही बताएगा कि वो ऐसा क्या सोचकर करने जा रहे है। मगर नगर पंचायत के उपाध्यक्ष चुनाव से पहले नगर मै ऐसी चर्चा राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा दी है।