By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: सच ने खोली पोल तो बौखलाया सिस्टम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को बनाया बलि का बकरा !
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > सच ने खोली पोल तो बौखलाया सिस्टम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को बनाया बलि का बकरा !
Latest News

सच ने खोली पोल तो बौखलाया सिस्टम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को बनाया बलि का बकरा !

Vivek Pandey
Last updated: 15 February 2026 10:56
Vivek Pandey
Share
2 Min Read
SHARE
139460

धरमजयगढ़। धरमजयगढ़ नगर में आंगनबाड़ी केंद्रों की बदहाली पर उठा पर्दा अब व्यवस्था को नागवार गुजर रहा है। सच्चाई सामने आई तो सुधार की बजाय अफसरशाही की कुर्सी हिल गई और वही हुआ, जो अक्सर होता है—सच बोलने वाले को ही कटघरे में खड़ा कर दिया गया। डुगरूपारा आंगनबाड़ी केंद्र में घटिया, गुणवत्ता विहीन और मात्रा में कम पोषण आहार की खबर प्रकाशित होते ही महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी तिलमिला उठीं।

139466

बता दें,वजन त्यौहार के दौरान अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश संयोजक टीकाराम पटेल के सवालों से जो सच्चाई उजागर हुई थी, उस पर कार्रवाई करने की हिम्मत अफसरों में नहीं दिखी। जिन सामग्री प्रदायकर्ताओं ने बच्चों के निवाले से खिलवाड़ किया,

वे आज भी सुरक्षित हैं, जबकि उनकी पोल खोलने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को कारण बताओ नोटिस थमा दिया गया। यह कार्रवाई नहीं, बल्कि खुली धमकी है।सूत्रों के अनुसार, अधिकारी यहीं नहीं रुकीं। अब कार्यकर्ताओं के घर-घर जाकर सामग्री प्रदायकर्ताओं के पक्ष में लिखवाया जा रहा है, ताकि अपनी नाकामी पर पर्दा डाला जा सके। यह हरकत खुद इस बात का प्रमाण है कि आंगनबाड़ी व्यवस्था में गड़बड़ी गहरी और सुनियोजित है।

139467

वहीं नोटिस में लगाए गए आरोप—देर से उपस्थिति, रजिस्टरों की कमी, टीएचआर वितरण में अनियमितता और पोषण ट्रेकर ऐप में फर्जी प्रविष्टियां—अगर सच हैं, तो सवाल यह है कि यह सब अब तक अधिकारियों की नजरों से कैसे छिपा रहा? क्या धरमजयगढ़ के बाकी आंगनबाड़ी केंद्र दूध के धुले हैं? या फिर निरीक्षण केवल कागजों में होता रहा? और वहीं हकीकत यह है कि बच्चों को पोषण आहार नहीं मिल रहा, गुणवत्ता विहीन पोषण आहार परोसा जा रहा है और जिम्मेदार अफसर आंख मूंदे बैठे हैं। जब एक कार्यकर्ता ने हिम्मत कर यह सच्चाई उजागर की, तो उसे दबाने के लिए प्रशासनिक हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। अब तस्वीर साफ है—यह मामला अनुशासन का नहीं, बल्कि सच को कुचलने का है। सवाल यह है कि क्या धरमजयगढ़ में सच्चाई बोलना अपराध बन चुका है? और क्या बच्चों के हक से बड़ा अफसरों का बचाव हो गया है? जनता अब जवाब चाहती है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय रायगढ़ पहुंचे, लाल मैदान में हुआ भव्य स्वागत
Next Article श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र बाबा धाम-मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सपत्नीक श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा धाम में की पूजा-अर्चना
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र बाबा धाम-मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सपत्नीक श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा धाम में की पूजा-अर्चना
Latest News 15 February 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय रायगढ़ पहुंचे, लाल मैदान में हुआ भव्य स्वागत
Latest News 14 February 2026
छत्तीसगढ़
Latest News 14 February 2026
कापू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा के नेतृत्व में विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन!
Latest News 14 February 2026
नगर पंचायत धरमजयगढ़ की पूर्व पार्षद मंजिला एक्का बनी मंडल भाजपा महिला मोर्चा की नई अध्यक्ष अनुभव और सक्रियता का मिला सम्मान!
Latest News 14 February 2026
मुख्यमंत्री साय ने तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव का किया शुभारंभ, सरगुजा को 523 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात
Latest News 14 February 2026
धरमजयगढ़ क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री जोरों पर, स्थानीय प्रशासन, आबकारी विभाग मौन!और शहर मे बढ़ रही चोरी की वरदात!
Latest News 13 February 2026

Categories

  • Latest News
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?