





धरमजयगढ़ न्यूज़ — भारतीय जनता पार्टी के द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 75वें जन्मदिवस 17 सितंबर से गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा अभियान चलाया जा रहा है।

जिसका उद्देश्य आम जनता तक सेवा भावना के साथ सरकार के जनहितैसी कार्यों को बताना तथा जनता से जुड़े साफ-सफाई, चिकित्सा सेवा, शिक्षा सेवा, पौधारोपण जैसे कार्यों के प्रति लोगों को जागरूक करना है.

कार्यक्रम के तहत खम्हार शक्ति केंद्र में एक पौधा मां के नाम और रोपड़ किया गया. मां के नाम 75 छायादार, फलदार पेड़ जिसमें कटहल, आम, बीही, जामुन, बरगद आदि का रोपण किया गया।

जहां किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष टीकाराम पटेल जिला किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष मोती बेहरा मंडल के अध्यक्ष भरत लाल साहू महामंत्री भोगेश्वर बेहरा जगदीश सरकार उपाध्यक्ष धनेश्वर भट्ट कापू मंडल के अध्यक्ष नीरज शर्मा पूर्व अध्यक्ष विनय पांडे जनपद पंचायत में सभापति विनय शर्मा संजय विश्वकर्मा, हितेश आदित्य, सोशल मीडिया प्रभारी राज पटेल

सहित भाजपा के कार्यकर्त्ता विद्यालय के छात्र-छात्राएं फॉरेस्ट के कर्मचारियों के साथ ग्रामीणों की भी उपस्थित रही.







