By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: मृतक मायकल मिंज मामले में निष्पक्ष जांच की मांग पर परिजनों व ग्रामीणों ने किया चक्का जाम, पुलिस मौके पर मौजूद
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > मृतक मायकल मिंज मामले में निष्पक्ष जांच की मांग पर परिजनों व ग्रामीणों ने किया चक्का जाम, पुलिस मौके पर मौजूद
Latest News

मृतक मायकल मिंज मामले में निष्पक्ष जांच की मांग पर परिजनों व ग्रामीणों ने किया चक्का जाम, पुलिस मौके पर मौजूद

Vivek Pandey
Last updated: 7 October 2025 21:52
Vivek Pandey
Share
3 Min Read
SHARE
1003297247


धरमजयगढ़ न्यूज़ । रैरुमा खुर्द (देवमाटी) गांव में मृतक मायकल मिंज की संदिग्ध मौत को लेकर आज परिजन और ग्रामवासियों ने रैरुमाँ नयापारा चौक पर चक्का जाम किया। ग्रामीणों और परिजनों का आरोप है कि पुलिस और प्रशासन द्वारा मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी संदिग्ध रूप से तैयार की गई है।

मामले की शुरुआत 01 सितम्बर 2025 को हुई, जब मायकल मिंज, पिता स्व. अलबीर मिंज, रात करीब 8 बजे प्रेमिका से मिलने गया और घर वापस नहीं लौटा। अगले दिन, 02 सितम्बर 2025 को, दोपहर लगभग 3 बजे गांव की एक महिला ने मायकल का शव ब्रिज के पास, खेत की ओर लगे तेंदू के पेड़ पर लटका पाया। शव को देखते ही परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे।

घटना की सूचना पर ग्रामीणों ने रैरुमा खुर्द पुलिस चौकी, धरमजयगढ़, जिला रायगढ़ को दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज करने के बाद एफ.आई.आर. की कॉपी नहीं दी गई। देर शाम होने के कारण शव को वहीं रखा गया।03 सितम्बर 2025 को पुलिस अधिकारीयों चिन्तामणी कुर्रे और अशिष तिग्गा की उपस्थिति में फॉरेन्सिक टीम ने पंचनामा एवं जांच की। शव को पेड़ से उतारने के बाद देखा गया कि मृतक के शरीर पर कई चोट के निशान मौजूद थे, जिनसे आत्महत्या की संभावना कम प्रतीत होती है। साथ ही, परिवार और ग्रामवासियों ने बताया कि शरीर के निजी अंगों पर भी गहरे निशान पाए गए, जो हत्या की ओर इशारा करते हैं।

परिवार और ग्रामीणों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट सही नहीं है और डॉक्टर द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट में तथ्य गलत दर्शाए गए हैं। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि यदि दोषियों को सजा नहीं दी गई और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गड़बड़ी पाए जाने पर चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन कर सकते हैं।आज 25 सितम्बर 2025 को सुबह 10 बजे से ग्रामीणों ने नयापारा चौक पर चक्का जाम किया। मौके पर पुलिस बल मौजूद रहा और स्थिति को शांत करने का प्रयास किया। ग्रामीण और परिजन अधिकारियों से निष्पक्ष जांच, पुनः चिकित्सा जाँच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

इस मामले में स्थानीय प्रशासन और पुलिस पर दबाव बढ़ गया है, और सभी की निगाहें अब जांच टीम पर टिकी हैं कि क्या न्याय मिल पाएगा या नहीं।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article किसान मोर्चा द्वारा धरमजयगढ़ मंडल के खम्हार में किया गया एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण!
Next Article शासन की योजनाओं का हितग्राहियों से की जा रही अवैध वसूली आखिर हितग्राही कब तक होंगे इनके शोषण का शिकार कड़ी कार्यवाही की आस !
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

धरमजयगढ़ के नवपदस्थ एसडीएम भरत कौशिक से प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट
Latest News 21 July 2026
प्रभावित किसानों ने SECL के सर्वे पर रोक लगाने की मांग, मुख्यमंत्री से चर्चा तक कोई गतिविधि नहीं करने का किया आग्रह!
Latest News 21 July 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिले नगर पंचायत धरमजयगढ़ के प्रतिनिधि, विभिन्न जनहित मुद्दों से कराया अवगत!
Latest News 19 July 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बगिया में जनदर्शन कर सुनी आमजनों की समस्याएं
Latest News 17 July 2026
जमारगीडी हाई स्कूल में छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरण, जनप्रतिनिधियों ने शिक्षा के प्रति किया प्रेरित!
Latest News 16 July 2026
राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘सरस्वती साइकिल योजना’ के अंतर्गत आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कापू में छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया गया।
Latest News 15 July 2026
भारतमाला के निर्माणाधीन पुल से 30 फीट नीचे गिरी कार, रायगढ़ के 4 युवक गंभीर मामला बिलासपुर उरगा मार्ग का!
Latest News 15 July 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?