By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: शासन की योजनाओं का हितग्राहियों से की जा रही अवैध वसूली आखिर हितग्राही कब तक होंगे इनके शोषण का शिकार कड़ी कार्यवाही की आस !
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > शासन की योजनाओं का हितग्राहियों से की जा रही अवैध वसूली आखिर हितग्राही कब तक होंगे इनके शोषण का शिकार कड़ी कार्यवाही की आस !
Latest News

शासन की योजनाओं का हितग्राहियों से की जा रही अवैध वसूली आखिर हितग्राही कब तक होंगे इनके शोषण का शिकार कड़ी कार्यवाही की आस !

Vivek Pandey
Last updated: 26 September 2025 11:16
Vivek Pandey
Share
2 Min Read
SHARE
1003300110

ग़रीबों की उम्मीदों पर डाका, चरखापारा पंचायत सचिव पर अवैध वसूली का आरोप!

धरमजयगढ़। एक तरफ सरकार गरीब मजदूर किसानों के लिए ग्राम पंचायत विकास के हर तरह के योजनाओं को लागू कर रही है। दुसरी तरफ सरकार के ही अधिकारी कर्मचारी द्वारा योजना का आड़ लेकर गरीब मजदूर किसानों से अवैध वसूली करते नजर आ रहे हैं। ऐसा ही मामला जनपद पंचायत धरमजयगढ़ के ग्राम पंचायत चरखापारा से एक चिंताजनक मामला उजागर हुआ है। जहां गांव के भूमिहीन मजदूर-किसानों ने पंचायत सचिव विजय पैंकरा पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया है कि शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर उनसे अवैध वसूली की जा रही है।

बता दें,ग्रामीणों का कहना है कि सचिव ने भूमिहीन योजना अंतर्गत लाभ दिलाने के लिए प्रति व्यक्ति 1000 रुपए और मकान टैक्स के नाम पर 900 रुपए तक वसूले। इतना ही नहीं, वसूली की रकम का तत्काल रसीद भी नहीं दिया गया। भूमिहीन मजदूर मुल्कीबाई ने खुलासा किया कि सचिव ने उनसे कुल 1900 रुपए लिए, जिसमें भूमिहीन योजना और मकान टैक्स दोनों की राशि शामिल थी।

और वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि इस योजना में मुख्यतः बसोड़ जाति के गरीब परिवार शामिल हैं, जो बांस से बनी वस्तुएँ – सुपा, बिजबोनी और अन्य सामान बनाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। शासन की मंशा इन मजदूर किसानों को सहारा देने की है, लेकिन यदि योजनाओं के नाम पर ही उनकी जेबें काटी जाएं तो यह सवाल उठना लाज़िमी है कि आखिर पंचायत सचिव का उद्देश्य विकास है या गरीबों का शोषण?

वहीं जब इस संबंध में सचिव विजय पैंकरा से पूछताछ की गई तो उन्होंने गोलमोल जवाब देते हुए कहा – “ऐसा कुछ नहीं है, यह जांच का विषय है।”

लेकिन अब देखना होगा कि इस खुलासे के बाद उच्च अधिकारी इस मामले को गंभीरता से लेते हैं या फिर गरीबों की आहें अनसुनी रह जाती हैं।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article मृतक मायकल मिंज मामले में निष्पक्ष जांच की मांग पर परिजनों व ग्रामीणों ने किया चक्का जाम, पुलिस मौके पर मौजूद
Next Article धरमजयगढ़ में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत कल होगा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन!
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

धरमजयगढ़ थाना को मिला नया नेतृत्व, राजेश जांगड़े बने थाना प्रभारी प्रेस क्लब सदस्यों ने किया सौजन्य भेंट मुलाकात!
Latest News 22 April 2026
धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल में जीवनदीप समिति की मैराथन बैठक सम्पन्न, कई अहम फैसले!
Latest News 21 April 2026
विमान क्रैश की खबर निकली अफवाह : मौके पर नहीं मिले कोई साक्ष्य, पहाड़ियों में लगी आग से फैला भ्रम
Latest News 20 April 2026
धरमजयगढ़, शाहपुर के होनहार छात्र दिशांत पटेल ने 10वीं सीबीएसई में 95% अंक लाकर सफलता प्राप्त की!
Latest News 17 April 2026
निजी स्कूलों की मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त, तीन साल का रिकॉर्ड खंगालेंगे संभागीय संयुक्त संचालक, मंत्री गजेंद्र यादव बोले – बोर्ड के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले स्कूलों पर होगी कार्रवाई.
Latest News 15 April 2026
दक्ष अग्रवाल ने 97.8% अंक हासिल कर रचा इतिहास, विद्यालय व क्षेत्र का बढ़ाया मान!
Latest News 15 April 2026
गृहमंत्री शाह ने ममता बनर्जी-हुमायूं कबीर पर जमकर हमला बोला, कहा- ‘बंगाल में कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना सकता…’
Latest News 15 April 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?