By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: 26 जनवरी के उपलक्ष्य में आयोजित धरमजयगढ़ ब्लॉक सांस्कृतिक महोत्सव में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का उत्कृष्ट प्रदर्शन
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > 26 जनवरी के उपलक्ष्य में आयोजित धरमजयगढ़ ब्लॉक सांस्कृतिक महोत्सव में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का उत्कृष्ट प्रदर्शन
Latest News

26 जनवरी के उपलक्ष्य में आयोजित धरमजयगढ़ ब्लॉक सांस्कृतिक महोत्सव में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का उत्कृष्ट प्रदर्शन

Vivek Pandey
Last updated: 26 January 2026 16:01
Vivek Pandey
Share
2 Min Read
SHARE
123601

26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, धरमजयगढ़ में कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्राचार्या एवं शाला विकास समिति के अध्यक्ष तथा सदस्यों द्वारा विधिवत ध्वजारोहण के साथ की गई। ध्वजारोहण के पश्चात विद्यार्थियों द्वारा सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों को प्रसाद वितरण किया गया। इसके उपरांत विद्यार्थी अनुशासित रूप से विद्यालय परिसर से प्रभात फेरी (रैली) के लिए प्रस्थान कर गए।

123605

26 जनवरी के उपलक्ष्य में धरमजयगढ़ ब्लॉक द्वारा आयोजित सांस्कृतिक महोत्सव में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष एवं बलिदान पर आधारित नृत्य को अत्यंत गरिमा, भाव-भंगिमा एवं लयबद्धता के साथ प्रस्तुत किया, जिसके लिए विद्यालय को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में आयोजित प्रभात फेरी में धरमजयगढ़ ब्लॉक के सभी विद्यार्थियों ने जोश, अनुशासन एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत होकर एक प्रभावशाली रैली निकाली। इस सराहनीय सहभागिता के लिए भी विद्यालय को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत राष्ट्रीय गान एवं देशभक्ति गीत का मधुर और भावपूर्ण गायन श्रोताओं एवं निर्णायकों द्वारा अत्यंत सराहा गया, जिसके लिए विद्यालय के विद्यार्थियों को प्रशंसा पुरस्कार प्रदान किया गया।

विद्यालय की इन उपलब्धियों पर प्राचार्य, शिक्षकगण एवं अभिभावकों ने विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा विद्यालय की सशक्त सांस्कृतिक परंपरा का परिचायक है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article धरमजयगढ़ प्रेस क्लब के वरिष्ठ संरक्षक टीकाराम पटेल नें जयस्तम्भ चौक में किया ध्वजारोहण!
Next Article धरमजयगढ़ दशहरा मैदान में जननेता रोशन लाल अग्रवाल को दी गई श्रद्धांजलि
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

धरमजयगढ़ वन मंडल में लगातार हाथियों की मौत, सवालों के घेरे में वन विभाग की कार्यशैली!
Latest News 24 May 2026
CG News : कबाड़ी गोदाम में लगी भीषण आग, कई शो-रूम कराए गए खाली!
Latest News 23 May 2026
धर्मजयगढ़ में पुनः शुरू होगा सरस्वती शिशु मंदिर, प्रवेश प्रक्रिया जल्द होंगी शुरू!
Latest News 22 May 2026
कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी का सख्त अल्टीमेटमआम जनता के हक का डीजल इंडस्ट्रीज को दिया तो होगी सीधी कार्रवाई!
Latest News 22 May 2026
धरमजयगढ़ वनमण्डल में जादुई टेंडर 53 लाख का तालाब सिर्फ 10 लाख में खोदेगा ठेकेदार क्या यह भ्रष्टाचार का नया खेल!
Latest News 20 May 2026
नकली और नशीली दवाओं के खिलाफ 20 मई को देशव्यापी बंद का ऐलान धरमजयगढ़ की दुकाने भी रहेंगी बंद इस बंद को किया है समर्थन!
Latest News 18 May 2026
ताजा ब्रेक : सड़क हादसे में नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सरकार घायल, रायगढ़ रेफर
Latest News 16 May 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?