By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: रायगढ़ के एक कोसा व्यापारी की अपने लेनदारो से करोडो उधारी वसुलने का एक अनोखा तरीका परिजनों के साथ कर रहा दंडवत यात्रा!
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > रायगढ़ के एक कोसा व्यापारी की अपने लेनदारो से करोडो उधारी वसुलने का एक अनोखा तरीका परिजनों के साथ कर रहा दंडवत यात्रा!
Latest News

रायगढ़ के एक कोसा व्यापारी की अपने लेनदारो से करोडो उधारी वसुलने का एक अनोखा तरीका परिजनों के साथ कर रहा दंडवत यात्रा!

Vivek Pandey
Last updated: 11 February 2026 23:50
Vivek Pandey
Share
3 Min Read
SHARE
1003904636

रायगढ़। कर्ज देने के बाद वसूली नहीं होने से परेशान कोसा व्यापारी ने उधारी वसूली के लिए अनोखा तरीका इख्तियार किया है। व्यापारी के अनुसार, वह कोसा साड़ियों का व्यापार करता है। उसने दुकानदारों को साड़ियों की डिलीवरी दी थी, लेकिन दुकानदार उसे उसकी राशि नहीं चुका रहे हैं। बकाया राशि करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है।राशि वापस नहीं मिलने से व्यापारी पूरी तरह टूट चुका है। उधारी वसूली के लिए उसने एक रथ तैयार किया, जिसमें मां काली की तस्वीर के साथ उन दुकानदारों की फोटो लगाई गई है, जिनसे उसे पैसे लेने हैं। इसके बाद वह अपने परिवार के साथ दंडवत यात्रा कर रहा है।

रायगढ़ के रहने वाले मनोज देवांगन कोसा साड़ी के व्यापारी हैं। वह अपने पिता सुरेंद्र देवांगन के साथ कोसा साड़ी का व्यापार करते हैं। वे कोसा साड़ी के थोक व्यापारी हैं और कपड़ा दुकानदारों को कोसा की साड़ियां बेचने के लिए देते हैं। दुकानदार साड़ियों की बिक्री होने के बाद उनकी राशि का भुगतान करते हैं।

1003904646

व्यापारी मनोज देवांगन का आरोप है कि लंबे समय से दुकानदार साड़ी लेने के बावजूद भुगतान नहीं कर रहे हैं, जिसके चलते वे आर्थिक संकट में घिर गए हैं। बाजार से वसूली नहीं होने के कारण वे आर्थिक के साथ-साथ मानसिक रूप से भी टूट चुके हैं। बार-बार दुकानदारों के चक्कर लगाने के बावजूद रकम नहीं मिलने पर उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत भी की है। इसी तनाव के चलते उनके पिता सुरेंद्र देवांगन को हार्ट अटैक आ गया। इलाज के लिए पैसे नहीं होने के कारण उन्हें रिश्तेदारों से मदद लेकर इलाज कराना पड़ा।

एडिशनल एसपी ने कहा कि जांच जारी है

व्यापारी मनोज देवांगन का आरोप है कि उसने इस मामले में पुलिस में भी शिकायत की है पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वही इस मामले में एडिशनल एसपी अनिल सोनी का कहना है कि व्यापारी सुरेंद्र देवांगन और उनके पुत्र मनोज देवांगन ने पुलिस के समक्ष उपस्थित होकर माल सप्लाई करवा रकम नहीं चुकाने की शिकायत की हैं। उनकी शिकायत की जांच जारी है। उनके द्वारा शिकायत पत्र में जिनके ऊपर आरोप लगाए गए हैं उन्हें थाने बुलाकर पूछताछ की जाएगी और उनका कथन लिया जाएगा। इसके बाद विधिवत कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article धरमजयगढ़ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर मंडल भाजपा के कार्यकर्ताओ ने दी श्रद्धांजलि, बताया संगठन का ‘भगीरथ’
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

धरमजयगढ़ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर मंडल भाजपा के कार्यकर्ताओ ने दी श्रद्धांजलि, बताया संगठन का ‘भगीरथ’
Latest News 11 February 2026
किसानों को होली से पहले बड़ी सौगात एक मुश्त मिलेगी अंतर की राशि!
Latest News 11 February 2026
खुले आम चोरों का आतंक लगातार वारदात के बावजूद प्रशासन मौन पब्लिक और चोरों की आपस में भिड़त धरमजयगढ़ की रातें हुई असुरक्षित
Latest News 11 February 2026
शिवरीनारायण मेले में हादसा : झूला संचालक के खिलाफ FIR दर्ज, आकाश झूला टूटने से 6 लोग हुए थे घायल
Latest News 11 February 2026
धरमजयगढ़ आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के पोषण आहार से खिलवाड़ वजन त्यौहार में गए मुख्य अतिथियों को आंगनवाड़ी सहायिका नें क्या कहा पड़े पूरी खबर!विभाग की कार्य प्रणाली पर उठ रहे गंभीर सवाल!
Latest News 11 February 2026
मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी प्रमाण पत्र को बता रहे गलत दिव्यांग शिविर में दिव्यांगों के साथ खिलवाड़!
Latest News 10 February 2026
धरमजयगढ़ मंडल मे अब तक चार मोर्चा का हुआ गठन!
Latest News 9 February 2026

Categories

  • Latest News
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?