



धरमजयगढ़ न्यूज़ — नगर मे बढ़ रही चोरी की वारदातो ने स्थानीय नागरिकों को भयभीत सा कर दिया हैँ. दिन प्रतिदिन हो रहे इन वारदात से जनआक्रोश भी बढ़ रहा हैँ. नीचे पारा, कोदवारी पारा, मे भी आज बीती रात 4 जगहो मे ताले टूटने की सुचना मिल रही हैँ.जहाँ चोरो द्वारा घरों के ताला तोड़कर घर के अंदर घुस कर आलमारियों मे रखे सामानो सहित घरों के बर्तन और अन्य सामग्रीयो को भी चुरा ले जाया गया हैँ.
नीचे पारा निवासी नरेश अग्रवाल कई दिनों से बाहर थे घर आने पर ताला टुटा दिखा वही उस मोहल्ले के दो और घरों मे भी ताल तोडा गया हैँ. वही दूसरी और कोदवारी पारा निवासी कन्हैया विश्कर्मा के घर मे भी ताला टुटा मिला उनके बताये अनुसार परिवार कुछ दिनों से शादी मे शामिल होने बिहार गया हुआ था आज ज़ब वो वापस लोटे तो उनके भी घर का मुख्य दरवाजा टूटा पाया गया. वही अंदर में रखे अलमारी से कई सामान और नगद रुपए पर नहीं होने की जानकारी दी गई. थाने में जाकर के उन्होंने लिखित सूचना दी है सूचना मिलते ही धरमजयगढ़ पुलिस में डॉग स्क्वाड की टीम की टीम बुलाकर जांच में जुड़ गई है.
नहीं थम रहा वारदातों का सिलसिला.
नए पुलिस अधीक्षक के आते ही जहां एक और पूरे जिले मे धर पकड़ तेज हो गई है तो वहीं दूसरी ओर धरमजयगढ़ में अपराधियों के हौसले बुलंद हैँ ओर पुलिस के गिरफ्त से है बाहर भी.
एक के बाद एक चोरी की घटनाओ ने जहां शहर वासियों को भयभीत कर दिया है तो वहीं दूसरी ओर स्थानीय पुलिस पर भी एक चैलेंज बन गया है नए नियुक्त पुलिस अधीक्षक के आते ही जहां पूरे जिले में वारदातें कम हो रही है तो वहीं दूसरी तरफ धरमजयगढ़ में वारदातों का सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा.
स्थानीय नागरिकों ने यहां तक कह दिया कि आखिर इन पुलिस वालों का चोरों से ऐसा क्या गठबंधन की वह इन चोरो को भी नहीं पकड पा रहे .और अब तक नाकामयाब साबित हो रहे.कुछ दिनों पूर्व तक डीजल चोरी की बातें आम थी उस समय भी लोगों के घरों में ताला टूटा करते थे. पिछले दिनों हुए रविंद्र राय के यहां की चोरी का अब तक कोई अता पता नहीं चल पाया है. सोशल मीडिया मे कुछ दिनों पूर्व ही कैमरे मे चोरो की तस्वीरें कैद हुई थी जो दुकानों का ताला तोड़ने की कोसिस करते दिख रहे है.पिछले दिनों हुई चोरियों के अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है नहीं किसी की गिरफ्तारी व कार्रवाई हो पाई हैँ





