



धरमजयगढ़ न्यूज़ — धरमजयगढ़ वन मण्डल को जहाँ एक और बड़ी सफलता हासिल हुई हैँ. वही दूसरी और विभागीय कर्मचारियों के कार्य शैली पर भी सवाल खड़ा कर रहा है. क्या इतनी सारी लकड़ीया एक ही दिन में काट के घर में लाई गई थी या पहले से भी जंगलों का हो रहा था सफाया.जिम्मेदार कहा थे नदारत.पूरा मामला वन मंडल धरमजयगढ़ से जुड़ा है. जहां सूचना के आधार पर वन मंडल की टीम बोरो रेंज के कुमा में ग्रामीणों के घर से कई प्रजाति के लकड़ियों का जखीरा बरामद किया है. वही जब वन मंडल की टीम गांव में पहुंची और ग्रामीण के घर से लकड़ी को बरामद किया गया तो पूरा गांव एक होकर के वन विभाग को चारों तरफ से घेरने जैसा माहौल बन गया.
वही एकत्रित महिलाओं का यह आरोप भी था की वन विभाग द्वारा पूर्व में कराए गए कार्यों का भुगतान आज तक नहीं किया गया है.
जांच मे आये वन मंडल के कर्मचारियों द्वारा समझाईस के बाद मामला शांत हुआ.वही लकड़ी को जफ्त करके वन विभाग की टीम धरमजयगढ़ कास्टगार ला रही है.
सूचना है कि आरोपी गड़ फरार हो गए हैं. वही आगे की कार्रवाई वन विभाग द्वारा की जा रही है आगे की जानकारी के लिए बने रहिए हमारे साथ.






