By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: शुभ मुहूर्त, सनातन संस्कृति, मन्त्रोंचार के साथ धरमजयगढ़ में किया गया होलिका दहन!
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > शुभ मुहूर्त, सनातन संस्कृति, मन्त्रोंचार के साथ धरमजयगढ़ में किया गया होलिका दहन!
Latest News

शुभ मुहूर्त, सनातन संस्कृति, मन्त्रोंचार के साथ धरमजयगढ़ में किया गया होलिका दहन!

Vivek Pandey
Last updated: 3 March 2026 10:06
Vivek Pandey
Share
2 Min Read
SHARE
IMG 20260303 WA0083

छत्तीसगढ़ टुडे 24 न्यूज़ धर्मजयगढ़ —इस वर्ष 2 मार्च 2026 को शुभ मुहूर्त मे नगर में विधि-विधान से होलिका दहन किया गया। नगर के मुहल्लो,चौक-चौराहो,नीचे पारा हनुमान मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भव्य आयोजन किया गया।

विद्वान पंडितों द्वारा बताए गए शुभ मुहूर्त के अनुसार मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के पश्चात होलिका दहन संपन्न हुआ। सर्व हिन्दू समाज सहित नगर के बड़ी संख्या में नागरिक इस आयोजन में उपस्थित रहे। पूजा के बाद समाज के वरिष्ठजनों और नागरिकों ने पारंपरिक रूप से होलिका की परिक्रमा की और मंगल कामनाएं हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार लोगों ने होलिका मे अपने साथ लाए चना, बूट और गेहूं की बालियों को अग्नि की आंच दिखाकर घर ले गए। नारियल अर्पित कर भोग लगाया गया और उपस्थित जनों ने एक-दूसरे को होली पर्व की बधाई दी। कई लोगों ने रंग-गुलाल लगाकर उत्साहपूर्वक पर्व की शुभकामनाएं दी.

सुरक्षा की चाक चौगन व्यवस्था पुलिस की पैनी नजर होली पर्व को देखते हुए धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए है । नगर में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है.तथा असामाजिक तत्वों पर नजर रखी गई। प्रशासन ने नागरिकों से आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की।

इस वर्ष होलिका दहन के दूसरे दिन चंद्र ग्रहण होने के कारण होली तीसरे दिन खेली जाएगी। ग्रहण के सूतक के चलते मंदिरों के पट शाम लगभग 7 बजे के बाद खुलेंगे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article नशे में स्कूल पहुंचने और नदारद रहने वाले 3 शिक्षक निलंबित, आदेश जारी!
Next Article नगरवासियों की मांग पूरी, धरमजयगढ़ को नगर पालिका परिषद का दर्जा!
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

धरमजयगढ़–लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना को केंद्र सरकार की अधिसूचना, विकास को मिलेगी नई गति!
Latest News 13 June 2026
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ की अनूठी पहल!
Latest News 12 June 2026
पेट्रोल-डीजल की जमाखोरी और अनधिकृत बिक्री पर केंद्र सरकार सख्त, नई अधिसूचना जारी!
Latest News 12 June 2026
सरस्वती शिशु मंदिर को पुनः प्रारम्भ करने कवायद हुई तेज!
Latest News 11 June 2026
धरमजयगढ़ प्रवास पर पहुंचे सांसद राधेश्याम राठिया, ऑटो चालकों व कुलियों के बीच बिताया समय! मोदी जी के 12 वर्षों के सफलतम कार्यकाल पर हनुमान मंदिर पहुंच की पूजा अर्चना!
Latest News 10 June 2026
कापू ब्लॉक के ग्राम सलका में हिन्दू धर्म जागरण बैठक संपन्न, दो लोगों की कराई गई घर वापसी
Latest News 9 June 2026
शासकीय राशि के दुरुपयोग पर आरंग एसडीएम अभिलाषा पैकरा का सख्त रूख पूर्व सरपंचों के खिलाफ हुई!पढ़े पूरी खबर!
Latest News 8 June 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?