By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: धर्म संबंधी कथित टिप्पणी से छात्र आहत, बाकारुमा स्कूल की शिक्षिका पर आरोप!
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > धर्म संबंधी कथित टिप्पणी से छात्र आहत, बाकारुमा स्कूल की शिक्षिका पर आरोप!
Latest Newsआस्था

धर्म संबंधी कथित टिप्पणी से छात्र आहत, बाकारुमा स्कूल की शिक्षिका पर आरोप!

Vivek Pandey
Last updated: 13 March 2026 16:26
Vivek Pandey
Share
3 Min Read
IMG 20260313 WA0193
SHARE

धरमजयगढ़। विकासखंड धरमजयगढ़ के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाकारुमा में पढ़ाई के दौरान हुई कथित टिप्पणी को लेकर विवाद की स्थिति बन गई है। कक्षा 9वीं के एक छात्र ने विद्यालय की शिक्षिका पर उसके धर्म और धार्मिक परंपराओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है, जिससे वह स्वयं को आहत महसूस कर रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार कक्षा 9वीं के छात्र योगेश शर्मा ने बताया कि बीते फरवरी महीने में विद्यालय में नियमित कक्षाएं संचालित हो रही थीं। उसी दौरान हिंदी विषय की शिक्षिका सोसेन तिर्की पढ़ा रही थीं। छात्र के अनुसार कक्षा के दौरान उसके माथे पर लगे तिलक को लेकर शिक्षिका ने ब्राह्मण समाज और धार्मिक परंपराओं के संबंध में कुछ टिप्पणियां कीं, जिनसे उसे ठेस पहुंची।वहीं छात्र का कहना है कि उसने विनम्रता के साथ अपनी बात रखते हुए प्रतिक्रिया दी, लेकिन उसके अनुसार शिक्षिका ने अपनी बात को दोहराया। छात्र ने इसे अपने धर्म के प्रति अपमानजनक बताते हुए बाद में विद्यालय के प्राचार्य को लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई। वहीं छात्र के अनुसार जब विद्यालय स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो उसने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। इसके बाद उसके पिता विद्यालय पहुंचे और मामले को लेकर शिक्षिका से चर्चा की। पिता का कहना है कि शिक्षिका ने इस प्रकार की टिप्पणी करने से इंकार किया और छात्र पर ही गलतफहमी का आरोप लगाया।वहीं परिजनों का यह भी आरोप है, कि बाद में समझौते के रूप में एक सहमति पत्र तैयार कर उनसे हस्ताक्षर करवा लिए गए। वहीं छात्र के पिता ने बताया कि वे पढ़े-लिखे नहीं हैं और शारीरिक रूप से भी अस्वस्थ हैं, ऐसे में उन्हें उस कागज की पूरी जानकारी नहीं थी। उन्होंने इस मामले में निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है।आगे छात्र ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की जानकारी दूरभाष के माध्यम से विकासखंड शिक्षा अधिकारी धरमजयगढ़ को भी दी जा चुकी है। फिलहाल यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है, और अब सभी की नजर प्रशासनिक जांच और आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई है।

TAGGED: Dharamjaigarh news, Dharamjaigarh top news, Latest news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article धरमजयगढ़ चैत्र नवरात्रि को लेकर अंबेटिकरा मंदिर समिति की तैयारिया पूर्ण! आस्था के जलेंगे ज्योत! साज सज्जा सहित मेले मे उमड़ेगा जनसैलाब!
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

धरमजयगढ़ चैत्र नवरात्रि को लेकर अंबेटिकरा मंदिर समिति की तैयारिया पूर्ण! आस्था के जलेंगे ज्योत! साज सज्जा सहित मेले मे उमड़ेगा जनसैलाब!
Latest News 12 March 2026
रैरुमा चौकी के समीप बाकारुमा में चल रहा हार्ड कोक का काला खेल!
Latest News 12 March 2026
अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, 1 चैन माउंटेन और 2 ट्रैक्टर जब्त
Latest News 12 March 2026
धरमजयगढ़ थाने से चंद कदमों दूर कोर्ट परिसर से दिनदहाड़े हुई बाइक की चोरी सीसीटीवी कैमरे को लेकर खड़े हुए सवाल पूरे परिसर क्षेत्र में कई कार्यालय हैं संचालित दूर दराज से ग्रामीणों का उमड़ता हैँ जन सैलाब!
Latest News 11 March 2026
महिला मोर्चा महामंत्री के नेतृत्व में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
Latest News 8 March 2026
कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी एवं जनप्रतिनिधियों ने किया कापू मे आज हुए शिविर का अवलोकन!सुदूर वनांचल कापू में प्रशासन पहुंचा जनता के द्वार
Latest News 6 March 2026
धर्मजयगढ़ के अपेक्स बैंक में पैसा निकालने आए किसान का हुआ दुखद निधन! बैंकों की लंबी कतारों से किसान परेशान!
Latest News 6 March 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?