
विदेशी षड़यंत्र कारीयों से सावधान.. श्याम जी गुप्त
अंबिकापुर।
एकल अभियान का उत्तर छत्तीसगढ़ का महत्वपूर्ण बैठक प्रणव भवन में आयोजित किया गया।इस बैठक में छः अंचल के अंचल समिति, साठ संच के प्रभारी एवं अध्यक्ष सचिव उपस्थित रहे। इस बैठक को एकल अभियान के प्रणेता संस्थापक श्री श्याम जी गुप्त ने सम्बोधित किया। उन्होंने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज देश के गले में तलवार लटक रहा है।देश का रक्षा करने कि जवाबदारी हम सब की है।हर घर से हनुमान निकलने की आवश्यकता जरूरत है।देश में चल रहे हिन्दु विरोधी षड़यंत्र का खुलासा करते हुए बताया की आज चीन और अमेरिका अपने एजेंटों के माध्यम से हिन्दु विरोधी गतिविधियों को संचालित कर रहे हैं।

इन षड़यंत्र कारी ताकतों से हमें सावधान रहने की आवश्यकता है।इस बैठक में रायगढ़ अंचल के कई समिति पदाधिकारी एवं सेवाब्रती कार्यकर्ता भाग लिए जिसमें प्रमुख रूप से संभाग प्राथमिक शिक्षा समिति पंडित राजीव दुबे,मनबोध बेहरा, धनराह शर्मा, लखनलाल झरिया,मनबोध पटेल,गौरीशंकर पाण्डेय, संतोष सिंह जी, डॉक्टर नगेंद्र नायक, रघुवीर पंडा, महिला समिति स्नेहलता शर्मा संच धरमजयगढ़ से प्रभारी टीकाराम पटेल,अध्यक्ष भारतलाल साहु, संच खम्हार से लक्ष्मी बरेठ जी , संच कापु से अध्यक्ष जगजीत दास महंत,सचिव विनय पाण्डेय,सतीश नारायण सिंह,प्रकाश प्रधान उपस्थित रहे।
