
छत्तीसगढ़ टुडे 24 न्यूज़ रायपुर—-कापू क्षेत्र के पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री मनोज शर्मा के अस्वस्थ होने की सूचना मिलने पर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने रायपुर स्थित MMI हॉस्पिटल पहुंचकर उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा बेहतर उपचार के निर्देश दिए।
इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने परिजनों से भी मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। उनकी आत्मीय उपस्थिति से परिवार को संबल प्राप्त हुआ और उन्होंने शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
मंडल अध्यक्ष कापू श्री नीरज शर्मा ने मुख्यमंत्री के इस स्नेहपूर्ण व्यवहार के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में मुख्यमंत्री जी हमारे पारिवारिक अभिभावक के रूप में आना हमारे परिवार को हौसला दिया और भैया मनोज शर्मा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
