By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल में जीवनदीप समिति की मैराथन बैठक सम्पन्न, कई अहम फैसले!
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल में जीवनदीप समिति की मैराथन बैठक सम्पन्न, कई अहम फैसले!
Latest News

धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल में जीवनदीप समिति की मैराथन बैठक सम्पन्न, कई अहम फैसले!

Vivek Pandey
Last updated: 21 April 2026 11:22
Vivek Pandey
Share
2 Min Read
SHARE
IMG 20260421 WA0080


धरमजयगढ़। सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में सोमवार 20 अप्रैल को जीवनदीप समिति की मैराथन बैठक आयोजित की गई, जिसमें स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में अस्पताल में सभी आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। साथ ही सोनोग्राफी मशीन के संचालन के लिए रेडियोलॉजिस्ट की आवश्यकता को लेकर सीएमएचओ से संपर्क कर शीघ्र व्यवस्था करने का अनुरोध किया गया।

IMG 20260421 WA0081


अस्पताल में लंबित निर्माण कार्यों को लेकर भी चर्चा हुई, जिसमें पीडब्ल्यूडी विभाग से स्वीकृत कार्यों को तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के शर्मा जी को बैठक में बुलाकर आवश्यक कार्रवाई के लिए कहा गया।
गर्मी के मौसम को देखते हुए अस्पताल में कूलर एवं पंखों की व्यवस्था बढ़ाने पर सहमति बनी। वहीं लैब के सुचारू संचालन के लिए सहायक टेक्नीशियन की नियुक्ति करने का निर्णय लिया गया। मरीजों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए गए।
इसके अलावा कपड़ा धुलाई कार्य में लगी महिला कर्मचारी को अतिरिक्त वेतन देने पर सहमति जताई गई। डेंटल विभाग के लिए एक्स-रे मशीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु बीएमओ को उच्च स्तर पर समन्वय करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में क्षेत्रीय विधायक श्री लालजीत सिंह राठिया, जीवनदीप समिति के प्रमुख रमेश चैनानी, नटवर अग्रवाल, कौशल्या सिंह ठाकुर, अमरनाथ वर्मा, हरी यादव सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। पंखों की व्यवस्था बढ़ाने पर सहमति बनी। वहीं लैब के सुचारू संचालन के लिए सहायक टेक्नीशियन की नियुक्ति करने का निर्णय लिया गया। मरीजों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए गए।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article विमान क्रैश की खबर निकली अफवाह : मौके पर नहीं मिले कोई साक्ष्य, पहाड़ियों में लगी आग से फैला भ्रम
Next Article धरमजयगढ़ थाना को मिला नया नेतृत्व, राजेश जांगड़े बने थाना प्रभारी प्रेस क्लब सदस्यों ने किया सौजन्य भेंट मुलाकात!
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

धरमजयगढ़ मे संचालित लैलूंगा संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में छात्रों का हंगामा, प्राचार्य पर गंभीर आरोप; कक्षाओं का किया बहिष्कार!
Latest News 6 August 2026
ज्वॉइन भाजयुमो अभियान: जिला प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की घोषणा, शशी पटेल को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
Latest News 5 August 2026
डीएमएफ मद से रायगढ़ जिले का होगा विकास,15.85 करोड़ रुपये के कई विकास परियोजनाओं को मिली स्वीकृति! धरमजयगढ़ विकासखंड के सिविल हॉस्पिटल के निर्माण व उन्नयन कार्यों के लिए मिली करोड़ों रुपए की स्वीकृति
Latest News 5 August 2026
जिला मलेरिया अधिकारी व पर्यवेक्षक ने विजयनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण, मलेरिया नियंत्रण गतिविधियों की समीक्षा!
Latest News 5 August 2026
सचिव के अभाव में ठप पड़े ग्राम पंचायत मिरिगुड़ा के कार्य, ग्रामीण परेशान; सरपंच ने किया जिला पंचायत सीईओ के आदेश की अवहेलना!
Latest News 4 August 2026
पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय धरमजयगढ़ में श्रद्धा एवं उत्साह से मनाई गई गुरु पूर्णिमा
Latest News 30 July 2026
समरसता संकल्प अभियान को लेकर भाजपा रायगढ़ ने सौंपी जिम्मेदारियां, गुरु रविदास जयंती पर होंगे विविध आयोजन
Latest News 29 July 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?