
धरमजयगढ़। जिले के धरमजयगढ़ थाना में नए थाना प्रभारी के रूप में राजेश जांगड़े ने पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालते ही उन्होंने क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, लंबित मामलों और अपराध नियंत्रण को लेकर आवश्यक दिशा- निर्देशों के साथ कुछ कार्यवाही भी की है.
नवनियुक्त थाना प्रभारी श्री जांगड़े ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने अवैध गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई करने, आमजन की शिकायतों का त्वरित निराकरण करने और पुलिस-जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर धरमजयगढ़ प्रेस क्लब के पदाधिकारी ने पुलिस थाना पहुंचकर औपचारिक भेंट मुलाकात की. जिसमे प्रेस क्लब के अध्यक्ष नारायण बाईन सचिव विवेक कुमार पांडे उपाध्यक्ष गुरु चरण राजपूत, असलम खान मीडिया प्रभारी राजू यादव, पावेल अग्रवाल मौजूद रहे.स्थानीय नागरिकों ने भी नए थाना प्रभारी से बेहतर कानून व्यवस्था और त्वरित पुलिस कार्रवाई की उम्मीद जताई है।
राजेश जांगड़े के नेतृत्व में धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की उम्मीद की जा रही है।
