By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: कापू ब्लॉक के ग्राम सलका में हिन्दू धर्म जागरण बैठक संपन्न, दो लोगों की कराई गई घर वापसी
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > कापू ब्लॉक के ग्राम सलका में हिन्दू धर्म जागरण बैठक संपन्न, दो लोगों की कराई गई घर वापसी
Latest News

कापू ब्लॉक के ग्राम सलका में हिन्दू धर्म जागरण बैठक संपन्न, दो लोगों की कराई गई घर वापसी

Vivek Pandey
Last updated: 9 June 2026 14:17
Vivek Pandey
Share
2 Min Read
SHARE
244951


छत्तीसगढ़ टुडे 24 न्यूज़ कापु—ग्राम सलका में कापु क्षेत्र के धर्मप्रेमी नागरिकों, माताओं एवं बहनों की उपस्थिति में हिन्दू धर्म जागरण एवं संगठन सुदृढ़ीकरण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में हिन्दू समाज की एकता, संगठन की मजबूती तथा धर्म जागरण के विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने हिन्दू समाज को संगठित रहने, सांस्कृतिक एवं धार्मिक मूल्यों के संरक्षण तथा समाज में जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक के दौरान हिन्दुत्व संगठन के उत्थान एवं समाज के पुनर्जागरण के लिए सभी उपस्थित जनों को जागरूक किया गया।
बैठक में सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष श्री श्यामनारायण दुबे, भाजपा मंडल अध्यक्ष कापु श्री नीरज शर्मा, श्री जगदीश दुबे, श्री अशोक राठिया, शुक्लंबर दास महंत, श्रवण पटेल, नूतन पटेल, मनीष रात्रे, सरपंच श्री किरीत सिंह सिदार, श्री ओमप्रकाश प्रधान, श्री लालबहादुर डनसेना, श्री लोकेश डनसेना सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, ग्रामवासी, धर्मप्रेमी सज्जन, माताएं एवं बहनें उपस्थित रहीं।
बैठक के दौरान श्री अंगद सिंह सिदार एवं श्री अर्जुन सिंह सिदार को विधिवत सम्मानपूर्वक हिन्दू धर्म में घर वापसी कराई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनका स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कापु क्षेत्र के प्रत्येक गांव में हिन्दू धर्म जागरण एवं सामाजिक एकता को लेकर क्रमिक बैठकें आयोजित की जाएंगी, ताकि समाज में जागरूकता बढ़े और संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।
कार्यक्रम का समापन समाज की एकता, सांस्कृतिक संरक्षण एवं धर्म जागरण के संकल्प के साथ किया गया।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article शासकीय राशि के दुरुपयोग पर आरंग एसडीएम अभिलाषा पैकरा का सख्त रूख पूर्व सरपंचों के खिलाफ हुई!पढ़े पूरी खबर!
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

शासकीय राशि के दुरुपयोग पर आरंग एसडीएम अभिलाषा पैकरा का सख्त रूख पूर्व सरपंचों के खिलाफ हुई!पढ़े पूरी खबर!
Latest News 8 June 2026
कृषि खाद की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई, लैलूंगा में औचक छापेमारी!
Latest News 6 June 2026
धरमजयगढ़ में फायर ब्रिगेड वाहन का अभाव, बढ़ती आगजनी की घटनाओं के बीच नागरिकों ने उठाई स्थायी व्यवस्था की मांग!
Latest News 6 June 2026
कटघोरा, पत्थलगांव और सरायपाली को जिला बनाने की मांग पर जनचर्चा तेज, उदयपुर–पत्थलगांव जिले के रूप में धरमजयगढ़ को मिल सकती है बड़ी सौगात??
Latest News 6 June 2026
विश्व पर्यावरण दिवस पर धरमजयगढ़ वन मंडल के काष्ठागार में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम!
Latest News 5 June 2026
ओपी चौधरी के जन्मदिवस पर खलबोरा के बिरहोर परिवारों को वितरित किए गए छाते!
Latest News 2 June 2026
दुर्गापुर-सरिया-तराईमार कोल ब्लॉक पर फिर छिड़ेगा संघर्ष! केंद्र की धारा-7 अधिसूचना के बाद ग्रामीणों में बढ़ी चिंता!
Latest News 31 May 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?