
छत्तीसगढ़ टुडे 24 न्यूज़ कापु—ग्राम सलका में कापु क्षेत्र के धर्मप्रेमी नागरिकों, माताओं एवं बहनों की उपस्थिति में हिन्दू धर्म जागरण एवं संगठन सुदृढ़ीकरण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में हिन्दू समाज की एकता, संगठन की मजबूती तथा धर्म जागरण के विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने हिन्दू समाज को संगठित रहने, सांस्कृतिक एवं धार्मिक मूल्यों के संरक्षण तथा समाज में जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक के दौरान हिन्दुत्व संगठन के उत्थान एवं समाज के पुनर्जागरण के लिए सभी उपस्थित जनों को जागरूक किया गया।
बैठक में सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष श्री श्यामनारायण दुबे, भाजपा मंडल अध्यक्ष कापु श्री नीरज शर्मा, श्री जगदीश दुबे, श्री अशोक राठिया, शुक्लंबर दास महंत, श्रवण पटेल, नूतन पटेल, मनीष रात्रे, सरपंच श्री किरीत सिंह सिदार, श्री ओमप्रकाश प्रधान, श्री लालबहादुर डनसेना, श्री लोकेश डनसेना सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, ग्रामवासी, धर्मप्रेमी सज्जन, माताएं एवं बहनें उपस्थित रहीं।
बैठक के दौरान श्री अंगद सिंह सिदार एवं श्री अर्जुन सिंह सिदार को विधिवत सम्मानपूर्वक हिन्दू धर्म में घर वापसी कराई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनका स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कापु क्षेत्र के प्रत्येक गांव में हिन्दू धर्म जागरण एवं सामाजिक एकता को लेकर क्रमिक बैठकें आयोजित की जाएंगी, ताकि समाज में जागरूकता बढ़े और संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।
कार्यक्रम का समापन समाज की एकता, सांस्कृतिक संरक्षण एवं धर्म जागरण के संकल्प के साथ किया गया।
