
जमारगीडी हाई स्कूल में छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरण, जनप्रतिनिधियों ने शिक्षा के प्रति किया प्रेरित
धरमजयगढ़। ग्राम पंचायत जमारगीडी के हाई स्कूल में छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं विद्यालय परिवार की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के जनपद सदस्य मैना बाई राठिया, उप सरपंच सुभाष झरिया, भूतपूर्व उप सरपंच मुरलीधर यादव, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष भानु प्रताप राठिया, चूड़ामणि पटेल, विजय राठिया, विद्यालय के प्राचार्य तथा समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पात्र छात्र-छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं। अतिथियों ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शासन की साइकिल वितरण योजना से विद्यार्थियों, विशेषकर दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी और शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।
कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ हुआ। विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
