
इस अवसर पर छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। यह योजना बालिकाओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा प्रदान करने, शिक्षा को बढ़ावा देने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में राज्य सरकार का एक सराहनीय एवं महत्वपूर्ण प्रयास है।

इस गरिमामय कार्यक्रम में हम सबके वरिष्ठ नेता आदरणीय श्री श्यामबिहारी शर्मा जी, भारतीय जनता पार्टी कापू मंडल के ऊर्जावान मंडल अध्यक्ष श्री नीरज शर्मा जी, जनपद सदस्य श्री विनय शर्मा जी, जनपद सदस्य श्रीमती अशांति भानु टंडन जी, जिला कार्यकारिणी सदस्य श्री विनय पांडेय जी, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष श्री सोहन टंडन जी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष श्री जगजीत महंत जी, शक्ति केंद्र प्रभारी श्री नारायण दास महंत जी तथा मनीष रात्रे युवा मोर्चा महामंत्री भाजपा मंडल कापू कार्यालय मंत्री श्री ज्ञान बघेल जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

सभी छात्राओं को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएँ।
