By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: जिला मलेरिया अधिकारी व पर्यवेक्षक ने विजयनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण, मलेरिया नियंत्रण गतिविधियों की समीक्षा!
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > जिला मलेरिया अधिकारी व पर्यवेक्षक ने विजयनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण, मलेरिया नियंत्रण गतिविधियों की समीक्षा!
Latest News

जिला मलेरिया अधिकारी व पर्यवेक्षक ने विजयनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण, मलेरिया नियंत्रण गतिविधियों की समीक्षा!

Vivek Pandey
Last updated: 5 August 2026 19:06
Vivek Pandey
Share
2 Min Read
SHARE
348258

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ टी जी कुलवेदी एवं जिला मलेरिया प्रभारी पर्यवेक्षक श्री गौतम सिदार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र विजयनगर का किया निरीक्षण, मलेरिया नियंत्रण गतिविधियों की समीक्षा
धरमजयगढ़/विजयनगर, दिनांक 5.8.2026 __
राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत आज जिला मलेरिया अधिकारी द्वारा विकासखंड धरमजयगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र विजयनगर सिविल हॉस्पिटल का निरीक्षण एवं क्षेत्रीय भ्रमण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिला मलेरिया अधिकारी ने सिविल हॉस्पिटल में पॉजिटिव मरीज को मच्छरदानी का वितरण किया गया साथ ही मलेरिया नियंत्रण एवं रोकथाम से संबंधित गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने मलेरिया जांच, पॉजिटिव मरीजों के समयबद्ध एवं पूर्ण उपचार, दवा एवं जांच किट की उपलब्धता, फील्ड सर्विलांस, संवेदनशील ग्रामों में नियमित निगरानी तथा स्रोत नियंत्रण गतिविधियों का जायजा लिया।
इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वर्षा ऋतु में मलेरिया के संभावित प्रकोप को देखते हुए प्रत्येक बुखार पीड़ित व्यक्ति की अनिवार्य रूप से जांच की जाए तथा पॉजिटिव मरीजों का तत्काल एवं पूर्ण उपचार सुनिश्चित किया जाए। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित भ्रमण, जनजागरूकता गतिविधियां, मच्छर नियंत्रण उपाय एवं आईएचआईपी (IHIP) रिपोर्टिंग की सतत निगरानी करने के निर्देश दिए गए।
जिला मलेरिया अधिकारी ने कहा कि मलेरिया उन्मूलन के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु विभागीय कर्मचारियों के साथ-साथ जनसहभागिता भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि बुखार होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में जांच कराएं, चिकित्सकीय सलाह के अनुसार पूरा उपचार लें तथा घर एवं आसपास पानी जमा न होने दें।
निरीक्षण के दौरान खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ गजानंद राठिया, मलेरिया टेक्निकल सुपरवाइजर अजय कुमार महिलांगे, बीपीएम श्री आनंद कुमार मीरी, बी ई विकाश चंद मंडल अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article सचिव के अभाव में ठप पड़े ग्राम पंचायत मिरिगुड़ा के कार्य, ग्रामीण परेशान; सरपंच ने किया जिला पंचायत सीईओ के आदेश की अवहेलना!
Next Article डीएमएफ मद से रायगढ़ जिले का होगा विकास,15.85 करोड़ रुपये के कई विकास परियोजनाओं को मिली स्वीकृति! धरमजयगढ़ विकासखंड के सिविल हॉस्पिटल के निर्माण व उन्नयन कार्यों के लिए मिली करोड़ों रुपए की स्वीकृति
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

ज्वॉइन भाजयुमो अभियान: जिला प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की घोषणा, शशी पटेल को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
Latest News 5 August 2026
डीएमएफ मद से रायगढ़ जिले का होगा विकास,15.85 करोड़ रुपये के कई विकास परियोजनाओं को मिली स्वीकृति! धरमजयगढ़ विकासखंड के सिविल हॉस्पिटल के निर्माण व उन्नयन कार्यों के लिए मिली करोड़ों रुपए की स्वीकृति
Latest News 5 August 2026
सचिव के अभाव में ठप पड़े ग्राम पंचायत मिरिगुड़ा के कार्य, ग्रामीण परेशान; सरपंच ने किया जिला पंचायत सीईओ के आदेश की अवहेलना!
Latest News 4 August 2026
पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय धरमजयगढ़ में श्रद्धा एवं उत्साह से मनाई गई गुरु पूर्णिमा
Latest News 30 July 2026
समरसता संकल्प अभियान को लेकर भाजपा रायगढ़ ने सौंपी जिम्मेदारियां, गुरु रविदास जयंती पर होंगे विविध आयोजन
Latest News 29 July 2026
धरमजयगढ़: दुर्गापुर एसईसीएल कोल ब्लॉक के लिए 7 किलोमीटर नई रेल लाइन का कार्य शुरू, क्षेत्र में चर्चाएं तेज!
Latest News 28 July 2026
सरकारी जमीन पर से अतिक्रमण हटाने की मांग, ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, 15 दिनों के अंदर नहीं हुई कार्यवाही तो आंदोलन की दी चेतावनी!
Latest News 27 July 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?