By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: सचिव के अभाव में ठप पड़े ग्राम पंचायत मिरिगुड़ा के कार्य, ग्रामीण परेशान; सरपंच ने किया जिला पंचायत सीईओ के आदेश की अवहेलना!
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > सचिव के अभाव में ठप पड़े ग्राम पंचायत मिरिगुड़ा के कार्य, ग्रामीण परेशान; सरपंच ने किया जिला पंचायत सीईओ के आदेश की अवहेलना!
Latest News

सचिव के अभाव में ठप पड़े ग्राम पंचायत मिरिगुड़ा के कार्य, ग्रामीण परेशान; सरपंच ने किया जिला पंचायत सीईओ के आदेश की अवहेलना!

Vivek Pandey
Last updated: 4 August 2026 15:12
Vivek Pandey
Share
3 Min Read
SHARE
345294


छत्तीसगढ़ टुडे 24 न्यूज़ धरमजयगढ़ –—
धरमजयगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत मिरिगुड़ा में कई दिनों से पंचायत सचिव का पद रिक्त होने के कारण अनेक शासकीय कार्य सुगघर छत्तीसगढ़ अभियान, आदि सेवा केंद्र, जन्म मृत्यु का पंजीयन,अविवादित नामांतरण बटवारा, जैसे कई महत्वपूर्ण शासकीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सचिव नहीं होने से प्रमाण पत्र, पंचायत संबंधी दस्तावेज, विकास कार्यों की निगरानी तथा अन्य आवश्यक प्रशासनिक कार्य समय पर नहीं हो पा रहे हैं, जिससे आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

345013


जानकारी के अनुसार, यहां पूर्व पदस्थ सचिव भी चरण पटेल की एक आरोप में हुई गिरफ्तारी के बाद से उन्हें निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद से अब तक पंचायत में नियमित सचिव की पदस्थापना नहीं हो सकी है।वही मिली जानकारी अनुसार जिला कार्यालय द्वारा कैलाश नारायण यादव को सचिव का कार्यभार ग्रहण करने का आदेश जारी किया गया था, लेकिन ग्राम पंचायत के सरपंच और पंचो द्वारा आपत्ति दर्ज कराए जाने के कारण उन्हें कार्यभार ग्रहण नहीं करने दिया गया।

345002


ग्रामीणों का आरोप है कि सचिव के अभाव में पंचायत के कई महत्वपूर्ण शासकीय कार्य ठप पड़े हैं, जिससे किसानों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को लगातार परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द नियमित सचिव की नियुक्ति कर पंचायत की व्यवस्था सुचारु करने की मांग की है।
अधूरे सीसी रोड निर्माण को लेकर भी उठे सवाल
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत में सरपंच द्वारा कराए गए सीसी रोड निर्माण कार्य का लाखो रुपये का भुगतान प्राप्त हो चुका है, लेकिन सड़क अभी भी अधूरी पड़ी हुई है। जिसकी जांच करते हुए उचित कार्रवाई की मांग भी की जा रही है!
वही इस पूरे मामले पर गांव के सरपंच भुवदेव राठिया ने बताया कि सचिव कैलाश नारायण यादव द्वारा पदभार ग्रहण करने पत्र लेकर पंचायत भवन आए थे. मेरे व पंचों के असहमति के बाद हमने उन्हें यहां पदभार ग्रहण करने थे मना किया और साथ ही साथ जनपद पंचायत सीईओ को पत्र जारी कर अपनी असहमति जताई. और नए सचिव की मांग रखी इसके बाद से आज तक यहाँ किसी की नियुक्ति नहीं हो पाई है! वही रोड निर्माण के विषय में बताया कि राशि कुछ निकाली गई है. मटेरियल वहीं पड़ा है लेबरों के अभाव में कार्य बंद था जिसे पुन चालू कराया जाएगा!
इस पूरे मामले में क्या कहते हैं सीईओ मदन लाल साहू
सचिव के रूप में जिला पंचायत से पत्र जारी कर कैलाश नारायण यादव की नियुक्ति की गई है मगर ग्राम के सरपंच और पंचो ने इनकी नियुक्ति को लेकर आपत्ति जताई है. पूरे मामले की जानकारी जिला कार्यालय भेज दी गई है जल्द ही सचिव को लेकर फैसला लिया जायेगा!

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय धरमजयगढ़ में श्रद्धा एवं उत्साह से मनाई गई गुरु पूर्णिमा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय धरमजयगढ़ में श्रद्धा एवं उत्साह से मनाई गई गुरु पूर्णिमा
Latest News 30 July 2026
समरसता संकल्प अभियान को लेकर भाजपा रायगढ़ ने सौंपी जिम्मेदारियां, गुरु रविदास जयंती पर होंगे विविध आयोजन
Latest News 29 July 2026
धरमजयगढ़: दुर्गापुर एसईसीएल कोल ब्लॉक के लिए 7 किलोमीटर नई रेल लाइन का कार्य शुरू, क्षेत्र में चर्चाएं तेज!
Latest News 28 July 2026
सरकारी जमीन पर से अतिक्रमण हटाने की मांग, ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, 15 दिनों के अंदर नहीं हुई कार्यवाही तो आंदोलन की दी चेतावनी!
Latest News 27 July 2026
अदाणी के लिए आसान नहीं पुरुँगा की खदान, ग्रामीणों की सफल रणनीति व एकजुटता ने ही पिछले होने वाली जनसुनवाई को करवाया है निरस्त!
Latest News 26 July 2026
धरमजयगढ़ में पीएम श्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की पर्यावरण जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक से दिया प्लास्टिक मुक्त समाज का संदेश!
Latest News 25 July 2026
दुर्गापुर शाहपुर SECL के प्रभावित किसान शाहपुर कालोनी कीर्तन ग्राउंड में करेंगे महा बैठक।
Latest News 25 July 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?