By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय धरमजयगढ़ में श्रद्धा एवं उत्साह से मनाई गई गुरु पूर्णिमा
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय धरमजयगढ़ में श्रद्धा एवं उत्साह से मनाई गई गुरु पूर्णिमा
Latest News

पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय धरमजयगढ़ में श्रद्धा एवं उत्साह से मनाई गई गुरु पूर्णिमा

Vivek Pandey
Last updated: 30 July 2026 07:52
Vivek Pandey
Share
3 Min Read
SHARE
332406

धरमजयगढ़ (रायगढ़) : पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, धरमजयगढ़, जिला रायगढ़ (छत्तीसगढ़) में आज दिनांक 29 जुलाई 2026 को गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम हर्षोल्लास, श्रद्धा एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा का निर्वहन करते हुए समस्त शिक्षकों का तिलक लगाकर, पुष्पगुच्छ भेंटकर एवं आरती उतारकर सम्मान किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर बच्चों के द्वारा नृत्य एवं भाषण प्रस्तुत कर कार्यक्रम को और भी आकर्षक बनाया गया।

332400

कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्य श्री हकीम उल्ला खान के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु केवल ज्ञान प्रदान करने वाले शिक्षक ही नहीं, बल्कि विद्यार्थी के व्यक्तित्व, चरित्र और संस्कारों के निर्माणकर्ता भी होते हैं। गुरु का मार्गदर्शन व्यक्ति को जीवन में सही दिशा प्रदान करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से गुरुजनों एवं माता-पिता के प्रति सदैव सम्मान और कृतज्ञता का भाव रखने तथा प्राप्त शिक्षा एवं संस्कारों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संयोजक श्रीमती सोमलता पटेल, व्याख्याता के साथ समस्त व्याख्यातागण, शिक्षकगण एवं स्टॉफ की गरिमामय उपस्थिति एवं सराहनीय सहयोग रहा। इनमें शिवपद मलिक, रविलाल राठिया, रविकुमार यादव, श्रीमती उर्मिला साहू, सुषमा सिंह, अतुल कुमार मिश्रा, राकेश रोशन टेकाम, अफरोज अंजुम, कीर्तन जायसवाल, सत्यजीत पुरकायस्थ, प्रतिभा सिंह, श्रीमती रूबी दुबे, कांता प्रसाद गुप्ता, अन्नपूर्णा गुप्ता, सिम्पी असाटी, मनप्रीत कौर, अनामिका लहरे, अलीशा एक्का, नीलिमा तिर्की, रितेश गबेल, जितेंद्र प्रधान, रामेश्वर प्रसाद नायक, राकेश पटेल, आरोही बेक, उनीत साहू, धारिणी टंडन, शशि पाश्कली कुजूर, ज्योति मैडम, सुमन अगरिया, देवलाल राठिया, नरेंद्र साहू एवं राहुल सर सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बना। शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के बीच आत्मीयता, श्रद्धा और सम्मान से परिपूर्ण वातावरण ने भारतीय संस्कृति में निहित “गुरु देवो भवः” की भावना को साकार किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा गुरु महिमा केंद्रित नृत्य एवं भाषण प्रस्तुत किया गया। छात्रों द्वारा गुरुजनों के प्रति व्यक्त सम्मान एवं कृतज्ञता ने आयोजन को भावपूर्ण और यादगार बना दिया।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article समरसता संकल्प अभियान को लेकर भाजपा रायगढ़ ने सौंपी जिम्मेदारियां, गुरु रविदास जयंती पर होंगे विविध आयोजन
Next Article सचिव के अभाव में ठप पड़े ग्राम पंचायत मिरिगुड़ा के कार्य, ग्रामीण परेशान; सरपंच ने किया जिला पंचायत सीईओ के आदेश की अवहेलना!
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

पंजीयन के लिए भटक रहा पक्षकार, एसडीएम के पत्र के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई पूरे मामले में अब उच्च अधिकारियों से शिकायत की तैयारी!
Latest News 23 September 2026
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिरों में होगा सामूहिक सस्वर गायन!
Latest News 23 September 2026
त्योहारों के सीजन आते ही शुरू हुई चोरी की वारदात बीती रात अज्ञात चोरों ने राशन दुकान में घुस कर दिया वारदात को अंजाम!
Latest News 22 September 2026
धरमजयगढ़ दशहरा मैदान में 67वें ऐतिहासिक दुर्गोत्सव की तैयारियां तेज प्रदेश में ख्याति प्राप्त है धरमजयगढ़ का दशहरा उत्सव, भव्य पंडाल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भंडारा और रावण दहन रहेगा आकर्षण का केंद्र!
Latest News 19 September 2026
धरमजयगढ़ दशहरा मैदान में 67वें ऐतिहासिक दुर्गोत्सव की तैयारियां तेज!
Latest News 19 September 2026
लोक निर्माण विभाग में 1 अक्टूबर से GePNIC के जरिए होगी ई-निविदा प्रक्रिया!
Latest News 19 September 2026
प्रसव पीड़ा से कहरती रही महिला, ग्रामीणों ने खाट के सहारे नदी पार कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाया!पढ़े पूरी खबर!
Latest News 19 September 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?