By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: पंजीयन के लिए भटक रहा पक्षकार, एसडीएम के पत्र के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई पूरे मामले में अब उच्च अधिकारियों से शिकायत की तैयारी!
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > पंजीयन के लिए भटक रहा पक्षकार, एसडीएम के पत्र के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई पूरे मामले में अब उच्च अधिकारियों से शिकायत की तैयारी!
Latest News

पंजीयन के लिए भटक रहा पक्षकार, एसडीएम के पत्र के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई पूरे मामले में अब उच्च अधिकारियों से शिकायत की तैयारी!

Vivek Pandey
Last updated: 30 September 2026 13:23
Vivek Pandey
Share
2 Min Read
616823
SHARE
616823

धरमजयगढ़। धरमजयगढ़ उप पंजीयक कार्यालय की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। पिता के नाम दर्ज जमीन को अपने नाम कराने पहुंचे एक पक्षकार(पुत्र)को कथित तौर पर लगातार कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। मामला एसडीएम कार्यालय भेजे जाने के बाद एसडीएम ने पत्र जारी कर स्पष्ट किया कि प्रकरण उनके कार्यालय से संबंधित नहीं है और पंजीयन अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई उप पंजीयक स्तर से की जा सकती है।

इसके बावजूद कार्रवाई आगे नहीं बढ़ने से पक्षकार ने अब उच्च अधिकारियों से शिकायत की तैयारी शुरू कर दी है।

प्रतिबंधित जमीन का हवाला, दस्तावेजों ने खड़े किए सवाल

उप पंजीयक की ओर से कोल कंपनियों से जुड़े क्षेत्रों में खरीद-बिक्री पर प्रतिबंध का हवाला दिया गया। वहीं पक्षकार का दावा है कि उसने कलेक्टर रायगढ़ का आदेश प्रस्तुत किया है, जिसमें प्रतिबंध केवल अधिग्रहित भूमि के चिन्हित खसरा नंबरों पर लागू है और अन्य क्षेत्रों से प्रतिबंध हटाया गया है।

ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब संबंधित जमीन प्रतिबंधित खसरा नंबर में शामिल नहीं है, तो पंजीयन रोकने का आधार क्या है?

धरमजयगढ़ उप पंजीयक कार्यालय में पूर्व में भी शासकीय, आवंटित जमीनों से जुड़े पंजीयन मामलों को लेकर सवाल उठते रहे हैं। अब इस नए मामले ने कार्यालय की कार्यप्रणाली पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पक्षकार अब पूरे मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से करने की तैयारी में है। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि पंजीयन में वास्तविक वैधानिक अड़चन है या मामला अनावश्यक रूप से पक्षकार को परेशान करने के उद्देश्य से लंबित रखा जा रहा है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article 614303 वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिरों में होगा सामूहिक सस्वर गायन!
Next Article 624646 scaled ढाबा संचालक से मारपीट का आरोप, पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप रक्षक ही बने भक्षक, पानी पिला पिला कर मारा गया पढ़े पूरी खबर!
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों का जायजा लेने विशेष जहाज से धरमजयगढ़ पहुंचे वित्त मंत्री ओपी चौधरी, संगठन के महामंत्री सहित मुख्यमंत्री के सचिव ने अधिकारियों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक! पार्टी पदाधिकारी को भी दी गई जिम्मेदारी!
Latest News 7 November 2026
एडीजे कोर्ट एवं अतिरिक्त कलेक्टर कोर्ट के लिंक कोर्ट संचालन की मांग को लेकर अधिवक्ता संघ धरमजयगढ़ एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर
Latest News 6 November 2026
जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों का जायजा लेने कल धरमजयगढ़ पहुंचेंगे वित्त मंत्री ओपी चौधरी, प्रदेश संगठन के दिग्गज नेता भी रहेंगे मौजूद!
Latest News 6 November 2026
माँ अम्बे की पावन धरा धरमजयगढ़ में प्रदेश स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन, राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री के आगमन से बढ़ा उत्साह – टीकाराम पटेल!
Latest News 5 November 2026
धरमजयगढ़ में प्रदेश स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन 15 नवंबर को, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन का भी होगा आगमन!तैयारी मे जुटा प्रसाशन!
Latest News 4 November 2026
धरमजयगढ़ जनपद पंचायत की अध्यक्ष लीनव राठिया ने सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों को किया गणवेश वितरण!गणवेश मिलने पर खिले बच्चों के चेहरे
Latest News 3 November 2026
विधायक लालजीत सिंह राठिया बताएं, क्या वोट चोरी से बने हैं तीन बार विधायक? – भरतलाल साहू!
Latest News 3 November 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?