By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: धरमजयगढ़ दशहरा मैदान में 67वें ऐतिहासिक दुर्गोत्सव की तैयारियां तेज प्रदेश में ख्याति प्राप्त है धरमजयगढ़ का दशहरा उत्सव, भव्य पंडाल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भंडारा और रावण दहन रहेगा आकर्षण का केंद्र!
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > धरमजयगढ़ दशहरा मैदान में 67वें ऐतिहासिक दुर्गोत्सव की तैयारियां तेज प्रदेश में ख्याति प्राप्त है धरमजयगढ़ का दशहरा उत्सव, भव्य पंडाल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भंडारा और रावण दहन रहेगा आकर्षण का केंद्र!
Latest News

धरमजयगढ़ दशहरा मैदान में 67वें ऐतिहासिक दुर्गोत्सव की तैयारियां तेज प्रदेश में ख्याति प्राप्त है धरमजयगढ़ का दशहरा उत्सव, भव्य पंडाल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भंडारा और रावण दहन रहेगा आकर्षण का केंद्र!

Vivek Pandey
Last updated: 19 September 2026 15:14
Vivek Pandey
Share
3 Min Read
SHARE
591395 1


धरमजयगढ़—-धरमजयगढ़ के ऐतिहासिक दशहरा मैदान में आयोजित होने वाले 67वें दुर्गोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। नगर का यह ऐतिहासिक दुर्गोत्सव लंबे समय से अपनी भव्यता, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखता है। आयोजकों के अनुसार बस्तर दशहरा के बाद प्रदेश के प्रमुख और बड़े दशहरा उत्सवों में धरमजयगढ़ के दशहरा मैदान का आयोजन भी विशेष रूप से चर्चित रहा है।

591403 1


67वें वर्ष में भी दुर्गोत्सव को भव्य स्वरूप देने के लिए समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य लगातार तैयारियों में जुटे हुए हैं। मां की भव्य प्रतिमा स्थापना एवं विधि-विधान से पूजन के साथ आकर्षक पंडाल और विशेष सजावट की तैयारियां की जा रही हैं। उत्सव के दौरान प्रतिदिन श्रद्धालुओं के लिए मां का भंडारा भी आयोजित किया जाएगा।

591399 1


दशहरा पर्व के दिन होने वाला भव्य रावण दहन आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहेगा। इसके अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली नाटक मंडलियों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले पारंपरिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इन आयोजनों को देखने के लिए बड़ी संख्या में नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से लोगों के पहुंचने की संभावना है।

591404 1


दुर्गोत्सव समिति के अध्यक्ष आशीष विश्वास ने कहा कि यह आयोजन नगर की वर्षों पुरानी परंपरा और आस्था से जुड़ा हुआ है। सभी नगरवासियों के सहयोग से इस वर्ष भी दुर्गोत्सव को भव्य एवं सफल रूप से संपन्न कराने का प्रयास किया जा रहा है। समिति के संरक्षक, पदाधिकारी एवं सभी सदस्य आयोजन की तैयारियों में पूरी मेहनत से जुटे हुए हैं।

591413


वहीं समिति के सचिव श्यामल पुरकायस्थ ने बताया कि इस वर्ष भी बड़े स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने की रूपरेखा तैयार की जा रही है। धार्मिक आयोजन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी विशेष रूप देने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि नगरवासियों के सहयोग और सहभागिता से 67वां दुर्गोत्सव ऐतिहासिक एवं यादगार बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

591405 1


धरमजयगढ़ का यह दुर्गोत्सव न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि क्षेत्र की सामाजिक एवं सांस्कृतिक एकता का भी प्रतीक माना जाता है। अब जैसे-जैसे दुर्गोत्सव और दशहरा पर्व नजदीक आएगा, दशहरा मैदान की रौनक भी बढ़ती जाएगी।

591412 1
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article धरमजयगढ़ दशहरा मैदान में 67वें ऐतिहासिक दुर्गोत्सव की तैयारियां तेज!
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

धरमजयगढ़ दशहरा मैदान में 67वें ऐतिहासिक दुर्गोत्सव की तैयारियां तेज!
Latest News 19 September 2026
लोक निर्माण विभाग में 1 अक्टूबर से GePNIC के जरिए होगी ई-निविदा प्रक्रिया!
Latest News 19 September 2026
प्रसव पीड़ा से कहरती रही महिला, ग्रामीणों ने खाट के सहारे नदी पार कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाया!पढ़े पूरी खबर!
Latest News 19 September 2026
धरमजयगढ़ में गूंजा ‘आशीर्वाद का दीया’, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर जताया सम्मान!
Latest News 18 September 2026
धरमजयगढ़ में गूंजा ‘आशीर्वाद का दीया’, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर जताया सम्मान!
Latest News 17 September 2026
580509 1
धरमजयगढ़ में गूंजा ‘आशीर्वाद का दीया’, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर जताया सम्मान!
Latest News 17 September 2026
धरमजयगढ़ में गूंजा ‘आशीर्वाद का दीया’, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर जताया सम्मान!
Latest News 17 September 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?