
धरमजयगढ़। मंडल भाजपा धरमजयगढ़ की मासिक कामकाजी बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष अरुणधर दीवान ने शक्ति केंद्र प्रभारियों, मंडल पदाधिकारियों एवं विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों से रूबरू होकर संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली।
बैठक के दौरान शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई। शक्ति केंद्र प्रभारियों और बूथ प्रभारियों ने अपने-अपने प्रभार क्षेत्र में किए जा रहे संगठनात्मक कार्यों से जिला अध्यक्ष को अवगत कराया। साथ ही शक्ति केंद्रों की नियमित बैठक, मन की बात कार्यक्रम सहित अन्य संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी जानकारी साझा की गई। कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और आगामी कार्यक्रमों में उपस्थिति सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई।
युवा मोर्चा की अनुपस्थिति को लेकर नाराजगी की खबर को बताया गलत
बैठक के संबंध में कुछ मीडिया संस्थानों द्वारा प्रसारित उस खबर को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की गई, जिसमें युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की अनुपस्थिति पर जिला अध्यक्ष अरुणधर दीवान द्वारा नाराजगी जताने की बात कही गई थी।
धरमजयगढ़ भाजपा मंडल के मीडिया प्रभारी की ओर से स्पष्ट किया गया कि यह खबर तथ्यहीन एवं गलत तरीके से प्रसारित की गई है। बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष द्वारा किसी अनुपस्थित कार्यकर्ता अथवा युवा मोर्चा के पदाधिकारी के प्रति नाराजगी व्यक्त करने जैसे कोई बाते नहीं कि गई हैँ। बल्कि बैठक में मंडल एवम मोर्चा के हर एक कार्यकर्ता को संगठनात्मक मजबूती के लिए एक दायित्व सपने को कहा गया हैँ. बैठक का मुख्य उद्देश्य शक्ति केंद्रों, मंडल बैठकों और बूथ स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा तथा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति एवं सक्रियता सुनिश्चित करना था।
बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने तथा नियमित रूप से संगठनात्मक गतिविधियां संचालित करने पर विशेष जोर दिया गया।
