By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: युवा मोर्चा की अनुपस्थिति को लेकर नाराजगी की खबर गलत मंडल भाजपा धरमजयगढ़ की कामकाजी बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों पर हुई चर्चा— विवेक पाण्डेय धरमजयगढ़ मंडल भाजपा मीडिया प्रभारी!
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > युवा मोर्चा की अनुपस्थिति को लेकर नाराजगी की खबर गलत मंडल भाजपा धरमजयगढ़ की कामकाजी बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों पर हुई चर्चा— विवेक पाण्डेय धरमजयगढ़ मंडल भाजपा मीडिया प्रभारी!
Latest News

युवा मोर्चा की अनुपस्थिति को लेकर नाराजगी की खबर गलत मंडल भाजपा धरमजयगढ़ की कामकाजी बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों पर हुई चर्चा— विवेक पाण्डेय धरमजयगढ़ मंडल भाजपा मीडिया प्रभारी!

Vivek Pandey
Last updated: 18 August 2026 21:26
Vivek Pandey
Share
2 Min Read
SHARE
409390 1

धरमजयगढ़। मंडल भाजपा धरमजयगढ़ की मासिक कामकाजी बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष अरुणधर दीवान ने शक्ति केंद्र प्रभारियों, मंडल पदाधिकारियों एवं विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों से रूबरू होकर संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली।

बैठक के दौरान शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई। शक्ति केंद्र प्रभारियों और बूथ प्रभारियों ने अपने-अपने प्रभार क्षेत्र में किए जा रहे संगठनात्मक कार्यों से जिला अध्यक्ष को अवगत कराया। साथ ही शक्ति केंद्रों की नियमित बैठक, मन की बात कार्यक्रम सहित अन्य संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी जानकारी साझा की गई। कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और आगामी कार्यक्रमों में उपस्थिति सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई।

युवा मोर्चा की अनुपस्थिति को लेकर नाराजगी की खबर को बताया गलत

बैठक के संबंध में कुछ मीडिया संस्थानों द्वारा प्रसारित उस खबर को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की गई, जिसमें युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की अनुपस्थिति पर जिला अध्यक्ष अरुणधर दीवान द्वारा नाराजगी जताने की बात कही गई थी।

धरमजयगढ़ भाजपा मंडल के मीडिया प्रभारी की ओर से स्पष्ट किया गया कि यह खबर तथ्यहीन एवं गलत तरीके से प्रसारित की गई है। बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष द्वारा किसी अनुपस्थित कार्यकर्ता अथवा युवा मोर्चा के पदाधिकारी के प्रति नाराजगी व्यक्त करने जैसे कोई बाते नहीं कि गई हैँ। बल्कि बैठक में मंडल एवम मोर्चा के हर एक कार्यकर्ता को संगठनात्मक मजबूती के लिए एक दायित्व सपने को कहा गया हैँ. बैठक का मुख्य उद्देश्य शक्ति केंद्रों, मंडल बैठकों और बूथ स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा तथा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति एवं सक्रियता सुनिश्चित करना था।

बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने तथा नियमित रूप से संगठनात्मक गतिविधियां संचालित करने पर विशेष जोर दिया गया।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article मंडल भाजपा धरमजयगढ़ की बैठक हुई संपन्न। जिला अध्यक्ष अरुण धर दीवान ने कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक!
Next Article अंबे टिकरा से किलकिला धाम तक निकलेगी बोल बम कांवर यात्रा!
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

धरमजयगढ़ में सोमवार को निकलेगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन, स्वयंसेवक बंधुओं सहित गणमान्य नागरिकों को आमंत्रण
Latest News 28 November 2026
धरमजयगढ़ वन मंडल में हाथियों की मौत का सिलसिला जारी, थमने का नाम नहीं ले रहा आंकड़ा!
Latest News 28 November 2026
2 दिसंबर को SECL के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान! सुप्रीम कोर्ट के फैसले से आदिवासी ग्रामीणों को मिली नई ताकत, रात में गूंजे विरोध के नारे।
Latest News 28 November 2026
छत्तीसगढ़ का बदलेगा राजनीतिक समीकरण: विधानसभा सीटें 90 से बढ़कर होंगी 135, लोकसभा सीटें 11 से बढ़कर हो सकती हैं 17पढ़े पूरी खबर!
Latest News 27 November 2026
राइस मिलों में खाद्य विभाग की दबिश, 6.83 करोड़ रुपए के 28871 क्विंटल धान की कमी पकड़ी, मामला दर्ज!
Latest News 27 November 2026
रायगढ़ जिले में पेट्रोल पंपों की जांच पर उठे सवाल, क्या सिर्फ 08 पंप मे ही हो रही थी नियमों की अनदेखी? जिले के नापतौल विभाग के कार्य प्रणाली पर भी उठ रहे सवाल!आखिर कब होंगी जिले के पंपो मे जांच??
Latest News 27 November 2026
धरमजयगढ़ के विकास को मिली नई रफ्तार, 3.50 करोड़ के विकास कार्यों का सांसद राधेश्याम राठिया ने किया भूमिपूजन!
Latest News 26 November 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?