By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: धर्मजयगढ़ में दुर्गा पूजा और दशहरा उत्सव की तैयारियां शुरू, नई कार्यकारिणी गठित आशीष विश्वास बनाए गए अध्यक्ष!
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > धर्मजयगढ़ में दुर्गा पूजा और दशहरा उत्सव की तैयारियां शुरू, नई कार्यकारिणी गठित आशीष विश्वास बनाए गए अध्यक्ष!
Latest News

धर्मजयगढ़ में दुर्गा पूजा और दशहरा उत्सव की तैयारियां शुरू, नई कार्यकारिणी गठित आशीष विश्वास बनाए गए अध्यक्ष!

Vivek Pandey
Last updated: 26 August 2026 22:15
Vivek Pandey
Share
2 Min Read
SHARE
451454


धर्मजयगढ़। नगर के ऐतिहासिक दशहरा मैदान में आयोजित होने वाले 67वें सार्वजनिक दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में 26 अगस्त 2026 को शाम 5 बजे दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति के कार्यालय में आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी पर्व को भव्य एवं व्यवस्थित तरीके से मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

451451


बैठक की शुरुआत समिति के कोषाध्यक्ष द्वारा विगत वर्ष के आय-व्यय का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत करने के साथ हुई। इसके बाद समिति के वरिष्ठ संरक्षक एस. बी. डे ने पिछले वर्ष की कार्यप्रणाली एवं व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए इस वर्ष भी उसी व्यवस्था को जारी रखने का प्रस्ताव रखा, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया।

451450


नई कार्यकारिणी का गठन
आगामी दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष श्री आशीष विश्वास, सचिव श्री श्यामल पुरकायस्थ एवं कोषाध्यक्ष श्री विष्णु चरण सारथी को जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी पिछले वर्षों की परंपरा के अनुरूप रावण दहन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, डांस प्रतियोगिता सहित विभिन्न आयोजन भव्य स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। समिति द्वारा कार्यक्रमों को लेकर आगामी दिनों में विस्तृत रूपरेखा तैयार की जाएगी।


गणमान्य नागरिक एवं समिति सदस्य रहे मौजूद
बैठक में वीरेंद्र शर्मा, टीकाराम पटेल, अनिल सरकार,विजय अग्रवाल, महेश चैनानी, भारत लाल साहू, मुकेश हलदार सहित समिति के पदाधिकारी, वरिष्ठ सदस्य एवं नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान सदस्यों ने आगामी दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव को आपसी सहयोग, उत्साह और बेहतर समन्वय के साथ संपन्न कराने का संकल्प लिया। 67वें सार्वजनिक दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव को लेकर समिति के गठन के साथ ही नगर में पर्व को लेकर उत्साह का माहौल बनने लगा है

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article धरमजयगढ़ नगर विकास के लिए करोड़ों रुपये की ई-निविदा जारी, विकास कार्यों में नहीं होंगी कोई कमी : अनिल सरकार
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

धरमजयगढ़ नगर विकास के लिए करोड़ों रुपये की ई-निविदा जारी, विकास कार्यों में नहीं होंगी कोई कमी : अनिल सरकार
Latest News 26 August 2026
धरमजयगढ़ में नि:शुल्क स्त्री रोग जांच एवं परामर्श शिविर 30 अगस्त को जयेश मेडिकल मे!
Latest News 26 August 2026
धरमजयगढ़ में 67वां सार्वजनिक दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव की तैयारियां तेज, 26 अगस्त को होगी आवश्यक बैठक!
Latest News 25 August 2026
धरमजयगढ़ में 67वां सार्वजनिक दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव की तैयारियां तेज, 26 अगस्त को होगी आवश्यक बैठक!
Latest News 24 August 2026
एक वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री और प्रेमजी अजीमजी फाउंडेशन के साथ हुए एमओयू पर कोई अमल नहीं प्रदेश भाजपा नेता टीकाराम पटेल ने व्यक्त की नाराजगी!
Latest News 24 August 2026
एक वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री और प्रेमजी अजीमजी फाउंडेशन के साथ हुए एमओयू पर कोई अमल नहीं प्रदेश भाजपा नेता टीकाराम पटेल ने व्यक्त की नाराजगी
Latest News 24 August 2026
अंबे टिकरा से किलकिला धाम तक निकलेगी बोल बम कांवर यात्रा
Latest News 19 August 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?