

धरमजयगढ़—- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर अखिल भारतीय अघरिया समाज, क्षेत्र धरमजयगढ़ द्वारा आगामी 4 सितंबर 2026 को मां अम्बे टिकरा मंदिर परिसर में भव्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आयोजन में अघरिया समाज क्षेत्र धरमजयगढ़ के समस्त परिक्षेत्रों के सामाजिक बंधुओं एवं माताओं की उपस्थिति रहेगी।
आयोजन की शुरुआत सुबह 9 बजे पंजीयन एवं नाश्ता के साथ होगी। इसके पश्चात सुबह 9:30 बजे श्रीकृष्ण भगवान की पूजा-अर्चना एवं आरती की जाएगी। सुबह 10:30 बजे अतिथियों का उद्बोधन एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित होगी। वहीं 11:30 बजे बालकृष्ण सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान दोपहर 12 बजे हांडी फोड़ प्रतियोगिता तथा 12:30 बजे अंधी हांडी फोड़ प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसके बाद दोपहर 1 बजे भोजन समापन एवं आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
समाज की ओर से सभी परिक्षेत्रों के सामाजिक बंधुओं एवं माताओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और सामाजिक एकता के इस आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई है।उक्त सामाजिक कार्यक्रम की जानकारी अखिल भारतीय अघरिया समाज के युवा संयोजक राज पटेल द्वारा दी गई
आयोजक — अखिल भारतीय अघरिया समाज, क्षेत्र धरमजयगढ़
स्थान — मां अम्बे टिकरा मंदिर परिसर, धरमजयगढ़
दिनांक — 4 सितंबर 2026



