By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: धर्मजयगढ़ में कल गूंजेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास, भजन संध्या और मटकी फोड़ प्रतियोगिता का होगा भव्य आयोजन राधा-कृष्ण पंचायती मंदिर एवं गायत्री शक्तिपीठ में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम, रात्रि 12 बजे महाआरती के साथ होगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > धर्मजयगढ़ में कल गूंजेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास, भजन संध्या और मटकी फोड़ प्रतियोगिता का होगा भव्य आयोजन राधा-कृष्ण पंचायती मंदिर एवं गायत्री शक्तिपीठ में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम, रात्रि 12 बजे महाआरती के साथ होगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
Latest News

धर्मजयगढ़ में कल गूंजेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास, भजन संध्या और मटकी फोड़ प्रतियोगिता का होगा भव्य आयोजन राधा-कृष्ण पंचायती मंदिर एवं गायत्री शक्तिपीठ में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम, रात्रि 12 बजे महाआरती के साथ होगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

Vivek Pandey
Last updated: 3 September 2026 10:34
Vivek Pandey
Share
2 Min Read
SHARE
484675


धर्मजयगढ़—- भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर धर्मजयगढ़ नगर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राधा-कृष्ण पंचायती मंदिर एवं गायत्री शक्तिपीठ, धर्मजयगढ़ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
4 सितंबर 2026, शुक्रवार को आयोजित होने वाले इस विशेष कार्यक्रम की शुरुआत शाम 7:30 बजे से भजन संध्या के साथ होगी। भजन संध्या में ललित दास महंत, घरघोड़ा द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति से ओत-प्रोत भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। भजनों के माध्यम से श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में सराबोर होंगे।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं और बच्चों के लिए विशेष आकर्षण के रूप में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें बच्चों, महिलाओं एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिता को लेकर श्रद्धालुओं और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
मटकी फोड़ प्रतियोगिता के सफल आयोजन की जिम्मेदारी श्री विजय अग्रवाल (जनकर्म), श्री रामलाल पटेल एवं श्री मनीष श्रीवास्तव को सौंपी गई है। आयोजकों द्वारा प्रतियोगिता में अधिक से अधिक लोगों से सहभागिता की अपील की गई है।
रात्रि 12 बजे होगा भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रात्रि ठीक 12:00 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव होगा। जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना एवं महा आरती का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण किया जाएगा।


आयोजकों ने समस्त श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपने परिवार एवं इष्ट-मित्रों के साथ कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के साक्षी बनें और धार्मिक आयोजन में सहभागी बनकर पुण्य के भागी बनें।
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर धर्मजयगढ़ में भक्तिमय वातावरण बनने लगा है। मंदिर परिसर में होने वाली भजन संध्या, मटकी फोड़ प्रतियोगिता, मध्यरात्रि जन्मोत्सव, महाआरती एवं प्रसाद वितरण श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 4 सितंबर को होगा भव्य आयोजन, अघरिया समाज ने की तैयारियां पूरी!
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 4 सितंबर को होगा भव्य आयोजन, अघरिया समाज ने की तैयारियां पूरी!
Latest News 3 September 2026
धरमजयगढ़ में मंडल भाजपा पदाधिकारियों ने शासकीय सेवकों के साथ की परिचयात्मक बैठक, शासन की योजनाओं और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा!
Latest News 2 September 2026
धरमजयगढ़ में मंडल भाजपा पदाधिकारियों ने शासकीय सेवकों के साथ की परिचयात्मक बैठक, शासन की योजनाओं और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा!
Latest News 2 September 2026
पितृमोक्षार्थ गया श्राद्धांतर्गत श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का होगा आयोजन गर्ग परिवार (सुंदरेह टिया परिवार)का स्नेहशील आमंत्रण!12 सितंबर को निकलेगी भव्य कलश यात्रा, 12 से 18 सितंबर तक होगी कथा!
Latest News 1 September 2026
पितृमोक्षार्थ गया श्राद्धांतर्गत श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का होगा आयोजन गर्ग परिवार (सुंदरेह टिया परिवार)का स्नेहशील आमंत्रण!12 सितंबर को निकलेगी भव्य कलश यात्रा, 12 से 18 सितंबर तक होगी कथा
Latest News 1 September 2026
धरमजयगढ़ मंडल भाजपा में संगठन को धार देने की कवायद, अध्यक्ष भरत लाल साहू के नेतृत्व में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न!
Latest News 27 August 2026
धर्मजयगढ़ में दुर्गा पूजा और दशहरा उत्सव की तैयारियां शुरू, नई कार्यकारिणी गठित आशीष विश्वास बनाए गए अध्यक्ष!
Latest News 26 August 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?