By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: पत्रकार शेख आलम को प्रेस क्लब ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > पत्रकार शेख आलम को प्रेस क्लब ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Latest News

पत्रकार शेख आलम को प्रेस क्लब ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Vivek Pandey
Last updated: 16 September 2026 21:03
Vivek Pandey
Share
3 Min Read
SHARE
569482
  • निडर पत्रकारिता और शोषितों की आवाज बने रहने वाले युवा पत्रकार को साथियों ने किया याद, निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग
    धरमजयगढ़ न्यूज़ —

सड़क दुर्घटना में धरमजयगढ़ के युवा एवं होनहार पत्रकार शेख आलम के आकस्मिक निधन से पत्रकारिता जगत सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। 15 सितंबर को हुए इस दुखद हादसे में पत्रकार शेख आलम ने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन से पत्रकार साथियों और शुभचिंतकों में गहरा दुख व्याप्त है। इसी कड़ी में धरमजयगढ़ प्रेस क्लब द्वारा बुधवार शाम 7 बजे अटल परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रेस क्लब के पत्रकारों, पदाधिकारियों एवं नागरिकों ने दिवंगत पत्रकार शेख आलम के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया।

569473

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए प्रेस क्लब के संरक्षक यूसुफ छाया ने शेख आलम के पत्रकारिता जीवन को याद करते हुए कहा कि शेख आलम एक निडर और जुझारू पत्रकार थे। उन्होंने हमेशा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और भ्रष्टाचार के मामलों को सामने लाने का प्रयास किया। गरीब, शोषित और जरूरतमंद लोगों की आवाज बनने के लिए वे लगातार सक्रिय रहते थे। कम उम्र में ही उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई थी। पत्रकार साथियों ने कहा कि शेख आलम का असमय चले जाना पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। एक युवा और सक्रिय पत्रकार के रूप में उनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित पत्रकारों ने उनके साथ बिताए समय और उनकी कार्यशैली को याद करते हुए कहा कि जनहित के मुद्दों को लेकर उनकी सक्रियता और बेबाकी हमेशा याद रहेगी।

569469 1

दुर्घटना की निष्पक्ष जांच की मांग

श्रद्धांजलि सभा के दौरान धरमजयगढ़ प्रेस क्लब ने पत्रकार शेख आलम की सड़क दुर्घटना के मामले में पुलिस से निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की। प्रेस क्लब का कहना है कि दुर्घटना की सभी परिस्थितियों की गंभीरता से जांच होनी चाहिए, ताकि घटना से जुड़े तथ्यों की पूरी सच्चाई सामने आ सके। पत्रकार साथियों ने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच पारदर्शी तरीके से करते हुए प्रत्येक पहलू को गंभीरता से जांचने की मांग की है। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत पत्रकार के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। श्रद्धांजलि सभा में प्रेस क्लब के विजय अग्रवाल, यूसुफ छाया, भरत लाल साहू, इंदु जेठवानी, नारायण बाईन, विवेक पाण्डेय, गुरुचरण सिंह राजपूत, असलम खान, बजरंग अग्रवाल, परितोष मंडल, राजीव अग्रवाल, ऋषभ तिवारी, शिवमोहन तिवारी, अमन अली, धीरेन्द्र मिश्रा, सजल मधु, रोहित तिर्की, संजय जेठवानी, नईम मेमन सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं नागरिक उपस्थित रहे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article जिन्होंने हमें बहुत कुछ दिया, उनके लिए जलाएं आशीर्वाद का दीया — भरतलाल साहू
Next Article पत्रकार शेख आलम की सड़क हादसे में मौत, प्रेस क्लब ने निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की उठाई मांग!!
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

पत्रकार शेख आलम की सड़क हादसे में मौत, प्रेस क्लब ने निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की उठाई मांग!!
Latest News 17 September 2026
जिन्होंने हमें बहुत कुछ दिया, उनके लिए जलाएं आशीर्वाद का दीया — भरतलाल साहू
Latest News 15 September 2026
धरमजयगढ़ के कोदवारी पारा में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस!
Latest News 14 September 2026
धरमजयगढ़ के कोदवारी पारा में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस!
Latest News 14 September 2026
पंडित मुरारीलाल त्रिपाठी के श्रीमुख से हो रही अमृतवर्षा, सांसद राधेश्याम राठिया ने पहुंचकर किया श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण!कुंती स्तुति, परीक्षित जन्म एवं शुकदेव जी के आगमन का हुआ भावपूर्ण वर्णन!
Latest News 13 September 2026
पंडित मुरारीलाल त्रिपाठी के श्रीमुख से हो रही अमृतवर्षा, सांसद राधेश्याम राठिया ने पहुंचकर किया श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण!कुंती स्तुति, परीक्षित जन्म एवं शुकदेव जी के आगमन का हुआ भावपूर्ण वर्णन!
Latest News 13 September 2026
धरमजयगढ़ मंडल भाजपा की कार्यशाला एवं कार्यसमिति बैठक में शामिल हुए सांसद राधेश्याम राठिया!
Latest News 13 September 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?