
धरमजयगढ़ /बाकारुमा न्यूज़ —विद्या भारती द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर बाकारूमा में नि:शुल्क गणवेश वितरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है।

गणवेश वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत धर्मजयगढ़ अध्यक्ष एवं विद्यालय प्रबंधन समिति उपाध्यक्ष श्रीमती लीनव राठिया ने बच्चों को गणवेश वितरित किए।अतिथियों ने स्कूल में 30 बच्चों को गणवेश वितरित किए।गणवेश पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। मुख्य अतिथि ने कही कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सभी बच्चों को एक समान शिक्षा के अवसर प्रदान करना और विद्यालय में अनुशासन व समरसता की भावना को सुदृढ़ करना है।

इस गरिमामयी कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के भैया-बहनों (छात्र-छात्राओं) को शासन की कल्याणकारी योजनाओं अथवा स्थानीय प्रबंध समिति के सहयोग से निःशुल्क स्कूल यूनिफॉर्म वितरित की गई।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन और आचार्यों द्वारा बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह राठिया,व्यवस्थापक टीमन गुप्ता,कोषाध्यक्ष मनमोहन राठिया,सहसचिव देवानंद राठिया,सदस्य हेतराम राठिया,योगेश्वर राठिया,शिव राठिया,जगजीवन राठिया आदि सहित भारी संख्या में अभिभावक गण मौजूद रहे।
