
धरमजयगढ़। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा लगातार अनुसूचित जनजाति के लोगों के उत्थान के लिए कार्य करते आ रहे है इसी तारतम्य में
आगामी 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती है, उक्त अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन धर्मजयगढ़ के दशहरा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल।
उक्त कार्यक्रम को लेकर भाजपा के कार्यकर्ता उत्साहित है, अतः उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने और अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ उक्त कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर तैयारियां जोरो पर है, आज भाजपा मंडल धर्मजयगढ़ की बैठक आहूत की गई जिसमें अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओ पी चौधरी जी,जिला के प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर, भाजपा जिला के अध्यक्ष अरुण धर दीवान, विधानसभा प्रभारी राज्य मंत्री दर्जा अध्यक्ष अंव्यवसायी वित्त विकास निगम सुरेंद्र बेसरा धर्मजयगढ़ प्रभारी सुनील सिंह ठाकुर, सहप्रभारी संजय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष भरत साहू की अध्यक्षता में बैठक हुई।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी का कार्यक्रम प्रातः 9 बजे है, उक्त कार्यक्रम धर्मजयगढ़ के दशहरा मैदान में आयोजित होना है, बैठक में वक्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, त्याग और आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए उनके योगदान को याद करते हुए जनजातीय गौरव दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपते हुए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।
बैठक में शक्ति केंद्र पालक, प्रभारी, संयोजक सहसंयोजक,बूथ अध्यक्ष,सरपंच,बीडीसी, जनपद सदस्य, पार्षद सहित कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते हुए यह स्पष्ट है कि धरमजयगढ़ में आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस को भव्य एवं यादगार बनाने के लिए भाजपा संगठन पूरी तरह तैयारियों में जुट गया है।
मंडल भाजपा के बैठक में वित्तमंत्री ओ पी चौधरी को अपने बीच पाकर कार्यकर्ताओं का उत्साह दोगुना हो गया।
