By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों का जायजा लेने धरमजयगढ़ पहुंचीं स्मृति ईरानी, किरण सिंह देव और कर्मवीर सिंह, ओ. पी. चौधरी सहित प्रदेश संगठन के नेता रहे मौजूद!
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों का जायजा लेने धरमजयगढ़ पहुंचीं स्मृति ईरानी, किरण सिंह देव और कर्मवीर सिंह, ओ. पी. चौधरी सहित प्रदेश संगठन के नेता रहे मौजूद!
Latest News

जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों का जायजा लेने धरमजयगढ़ पहुंचीं स्मृति ईरानी, किरण सिंह देव और कर्मवीर सिंह, ओ. पी. चौधरी सहित प्रदेश संगठन के नेता रहे मौजूद!

Vivek Pandey
Last updated: 11 November 2026 18:49
Vivek Pandey
Share
2 Min Read
966460 1 scaled
SHARE

15 नवंबर को धरमजयगढ़ में होगा प्रदेश स्तरीय भव्य आयोजन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आगमन की भी तैयारी

966460 1

धरमजयगढ़ न्यूज़—आगामी 15 नवंबर को धरमजयगढ़ में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने भाजपा की छत्तीसगढ़ प्रभारी स्मृति ईरानी धरमजयगढ़ पहुंचीं। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित प्रदेश संगठन के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

धरमजयगढ़ में आयोजित होने वाले इस भव्य कार्यक्रम को लेकर भाजपा संगठन पूरी ताकत से जुटा हुआ है। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल होंगे जिसे लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

आयोजन में लगभग एक लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए मंडल स्तर से लेकर शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। संगठन के पदाधिकारी लगातार कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।

कार्यक्रम की भव्यता को देखते हुए मंच निर्माण, अतिथियों की बैठक व्यवस्था, आम नागरिकों के बैठने की व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत रूपरेखा तैयार की जा रही है। इसके साथ ही जनजातीय संस्कृति, परंपरा और गौरव को प्रदर्शित करने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी विशेष रूप से शामिल करने की तैयारी है।

भाजपा संगठन का प्रयास है कि धरमजयगढ़ में आयोजित यह प्रदेश स्तरीय आयोजन जनजातीय समाज की गौरवशाली परंपरा, संस्कृति और महापुरुषों के योगदान को जन-जन तक पहुंचाने वाला ऐतिहासिक कार्यक्रम बने। स्मृति ईरानी सहित प्रदेश संगठन के वरिष्ठ नेताओं के दौरे से कार्यक्रम की तैयारियों को नई गति मिली है। अब सभी की निगाहें 15 नवंबर को होने वाले इस भव्य आयोजन पर टिकी हुई हैं।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article धरमजयगढ़ मंडल भाजपा की कार्यसमिति बैठक 11 नवंबर को, वित्त मंत्री ओपी चौधरी होंगे शामिल!
Next Article वित्त मंत्री सांसद ने ली भाजपा मंडल धरमजयगढ़ की कार्यसमिति बैठक!
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

वित्त मंत्री सांसद ने ली भाजपा मंडल धरमजयगढ़ की कार्यसमिति बैठक!
Latest News 12 November 2026
धरमजयगढ़ मंडल भाजपा की कार्यसमिति बैठक 11 नवंबर को, वित्त मंत्री ओपी चौधरी होंगे शामिल!
Latest News 9 November 2026
नीचे पारा हनुमान मंदिर में कल दोपहर 12 बजे लगेगा गोवर्धन भगवान को अन्नकूट का भोग, सार्वजनिक सहभागिता से होगा आयोजन!
Latest News 9 November 2026
जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों का जायजा लेने विशेष जहाज से धरमजयगढ़ पहुंचे वित्त मंत्री ओपी चौधरी, संगठन के महामंत्री सहित मुख्यमंत्री के सचिव ने अधिकारियों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक! पार्टी पदाधिकारी को भी दी गई जिम्मेदारी!
Latest News 7 November 2026
एडीजे कोर्ट एवं अतिरिक्त कलेक्टर कोर्ट के लिंक कोर्ट संचालन की मांग को लेकर अधिवक्ता संघ धरमजयगढ़ एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर
Latest News 6 November 2026
जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों का जायजा लेने कल धरमजयगढ़ पहुंचेंगे वित्त मंत्री ओपी चौधरी, प्रदेश संगठन के दिग्गज नेता भी रहेंगे मौजूद!
Latest News 6 November 2026
माँ अम्बे की पावन धरा धरमजयगढ़ में प्रदेश स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन, राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री के आगमन से बढ़ा उत्साह – टीकाराम पटेल!
Latest News 5 November 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?