By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: जनजातीय गौरव दिवस की ऐतिहासिक सफलता पर भाजपा मंडल अध्यक्ष भरतलाल साहू ने जताया आभार, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का किया धन्यवाद!
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > जनजातीय गौरव दिवस की ऐतिहासिक सफलता पर भाजपा मंडल अध्यक्ष भरतलाल साहू ने जताया आभार, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का किया धन्यवाद!
Latest News

जनजातीय गौरव दिवस की ऐतिहासिक सफलता पर भाजपा मंडल अध्यक्ष भरतलाल साहू ने जताया आभार, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का किया धन्यवाद!

Vivek Pandey
Last updated: 15 November 2026 18:42
Vivek Pandey
Share
2 Min Read
SHARE
996331

धरमजयगढ़ न्यूज़। भगवान धरती आबा वीर बिरसा मुंडा जी की पावन जयंती 15 नवंबर को धरमजयगढ़ में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न होने पर भारतीय जनता पार्टी मंडल धरमजयगढ़ के अध्यक्ष भरतलाल साहू ने सभी सहयोगियों के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।

भरतलाल साहू ने कहा कि इस गौरवशाली आयोजन को सफल बनाने में भारतीय जनता पार्टी के समस्त देवतुल्य कार्यकर्ताओं, कार्यक्रम में पधारे सम्माननीय अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों, पुलिस प्रशासन, पत्रकार बंधुओं तथा प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग प्रदान करने वाले सभी लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

उन्होंने कहा कि सभी के समर्पण, अथक मेहनत, सहयोग और आत्मीय सहभागिता के चलते यह आयोजन यादगार एवं ऐतिहासिक बन सका। कार्यक्रम की सफलता सामूहिक प्रयास, संगठन की एकजुटता और क्षेत्रवासियों के सहयोग का परिणाम है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी तरह स्नेह, आशीर्वाद एवं सहयोग मिलता रहेगा, ताकि समाज, संगठन और क्षेत्र के विकास तथा जनसेवा के कार्यों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सके।

अंत में भरतलाल साहू ने आयोजन की सफलता में योगदान देने वाले सभी लोगों के प्रति पुनः हृदय से आभार एवं साधुवाद व्यक्त किया।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article सांसद राधेश्याम राठिया ने पीले चावल देकर जनजातीय समाज को दिया प्रदेश स्तरीय सम्मेलन का न्योता!
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

सांसद राधेश्याम राठिया ने पीले चावल देकर जनजातीय समाज को दिया प्रदेश स्तरीय सम्मेलन का न्योता!
Latest News 13 November 2026
सांसद राधेश्याम राठिया ने पीले चावल देकर जनजातीय समाज को दिया प्रदेश स्तरीय सम्मेलन का न्योता!
Latest News 13 November 2026
जनजाति समाज के विकास और उत्थान को देख कांग्रेस पार्टी पीड़ा में : केदार कश्यप
Latest News 13 November 2026
भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर धरमजयगढ़ में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रथम आगमन की तैयारी तेज!
Latest News 12 November 2026
भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर धरमजयगढ़ में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रथम आगमन की तैयारी तेज
Latest News 12 November 2026
भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर धरमजयगढ़ में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रथम आगमन की तैयारी तेज!
Latest News 12 November 2026
वित्त मंत्री सांसद ने ली भाजपा मंडल धरमजयगढ़ की कार्यसमिति बैठक!
Latest News 12 November 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?