By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर धरमजयगढ़ में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रथम आगमन की तैयारी तेज
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर धरमजयगढ़ में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रथम आगमन की तैयारी तेज
Latest News

भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर धरमजयगढ़ में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रथम आगमन की तैयारी तेज

Vivek Pandey
Last updated: 12 November 2026 22:29
Vivek Pandey
Share
2 Min Read
SHARE
974188 1

कोरबा भाजपा कार्यालय में बिलासपुर संभाग के संगठन सहप्रभारी अभिषेक शुक्ला ने ली पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक

धरमजयगढ़ न्यूज़। भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आगामी 15 नवंबर को धरमजयगढ़, जिला रायगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री नितिन नवीन जी के प्रथम आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में कोरबा जिला भाजपा कार्यालय में बिलासपुर संभाग के संगठन सहप्रभारी श्री अभिषेक शुक्ला ने भाजपा पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक लेकर कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की।

974187 1

बैठक में श्री अभिषेक शुक्ला ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी का धरमजयगढ़ में प्रथम आगमन पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासियों के लिए गौरव और उत्साह का विषय है। उनके स्वागत एवं कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ जुटें।

974184 1

उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर आयोजित यह जनजातीय गौरव दिवस का कार्यक्रम जनजातीय समाज की गौरवशाली परंपरा, संस्कृति एवं उनके योगदान को सम्मान देने का महत्वपूर्ण अवसर है। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए संगठन के सभी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

974191 1

इस अवसर पर जिला प्रभारी श्री कृष्णकांत चंद्रा, जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी, विधायक श्री प्रेमचंद पटेल, प्रदेश मंत्री श्रीमती ऋतु चौरसिया, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत सहित भाजपा के प्रमुख पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

974187 2

धरमजयगढ़ में 15 नवंबर को होने वाले इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रथम आगमन को यादगार बनाने के लिए संगठन स्तर पर लगातार बैठकें एवं तैयारियां की जा रही हैं।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर धरमजयगढ़ में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रथम आगमन की तैयारी तेज!
Next Article भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर धरमजयगढ़ में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रथम आगमन की तैयारी तेज!
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर धरमजयगढ़ में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रथम आगमन की तैयारी तेज!
Latest News 12 November 2026
भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर धरमजयगढ़ में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रथम आगमन की तैयारी तेज!
Latest News 12 November 2026
वित्त मंत्री सांसद ने ली भाजपा मंडल धरमजयगढ़ की कार्यसमिति बैठक!
Latest News 12 November 2026
966460 1 scaled
जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों का जायजा लेने धरमजयगढ़ पहुंचीं स्मृति ईरानी, किरण सिंह देव और कर्मवीर सिंह, ओ. पी. चौधरी सहित प्रदेश संगठन के नेता रहे मौजूद!
Latest News 11 November 2026
धरमजयगढ़ मंडल भाजपा की कार्यसमिति बैठक 11 नवंबर को, वित्त मंत्री ओपी चौधरी होंगे शामिल!
Latest News 9 November 2026
नीचे पारा हनुमान मंदिर में कल दोपहर 12 बजे लगेगा गोवर्धन भगवान को अन्नकूट का भोग, सार्वजनिक सहभागिता से होगा आयोजन!
Latest News 9 November 2026
जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों का जायजा लेने विशेष जहाज से धरमजयगढ़ पहुंचे वित्त मंत्री ओपी चौधरी, संगठन के महामंत्री सहित मुख्यमंत्री के सचिव ने अधिकारियों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक! पार्टी पदाधिकारी को भी दी गई जिम्मेदारी!
Latest News 7 November 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?