
धरमजयगढ़ न्यूज़ — धरमजयगढ़ में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के ऐतिहासिक कार्यक्रम के समापन के पश्चात प्रदेश के प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम भाजपा मंडल कापू के मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा के निवास पहुंचे। यहां उन्होंने अपने पुराने साथी एवं दिवंगत राजेश शर्मा के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

स्व. राजेश शर्मा के साथ बिताए पुराने दिनों और संगठन के लिए उनके समर्पण को याद करते हुए मंत्री रामविचार नेताम भावुक हो उठे। उन्होंने राजेश शर्मा के संगठनात्मक कार्यों, उनके सहयोग, समर्पण और साथ बिताए अनुकरणीय पलों को स्मरण किया। इस दौरान माहौल भावुक हो गया और उपस्थित लोगों ने भी स्व. राजेश शर्मा के योगदान को याद किया।

मंत्री रामविचार नेताम ने स्व. राजेश शर्मा के प्रति अपनी आत्मीयता व्यक्त करते हुए उनके साथ जुड़ी स्मृतियों को साझा किया। उनका यह आत्मीय दौरा राजनीतिक कार्यक्रमों से परे पुराने साथियों के प्रति सम्मान, संबंधों और संगठनात्मक निष्ठा का भावपूर्ण उदाहरण रहा।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम बिहारी शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य विनय पांडेय, जनपद सदस्य विनय शर्मा, धर्मपाल गुप्ता, ज्ञान प्रकाश, मनीष रात्रे सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पुराने साथी को याद करते हुए मंत्री का भावुक होना वहां मौजूद लोगों के लिए एक आत्मीय और यादगार क्षण बन गया।
