By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: धरमजयगढ़ कॉलेज में पीजी पाठ्यक्रम शुरू करने सहित छात्रावास सुविधा की मांग, मोर्चा अध्यक्ष समय अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र! प्रदेश के वित्त मंत्री से भी की चर्चा!
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > धरमजयगढ़ कॉलेज में पीजी पाठ्यक्रम शुरू करने सहित छात्रावास सुविधा की मांग, मोर्चा अध्यक्ष समय अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र! प्रदेश के वित्त मंत्री से भी की चर्चा!
Latest News

धरमजयगढ़ कॉलेज में पीजी पाठ्यक्रम शुरू करने सहित छात्रावास सुविधा की मांग, मोर्चा अध्यक्ष समय अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र! प्रदेश के वित्त मंत्री से भी की चर्चा!

Vivek Pandey
Last updated: 17 November 2026 18:06
Vivek Pandey
Share
3 Min Read
SHARE
1011533

धरमजयगढ़ न्यूज़। धरमजयगढ़ के शासकीय कला, वाणिज्य एवं विज्ञान महाविद्यालय में स्नातकोत्तर (पोस्ट ग्रेजुएशन) पाठ्यक्रम प्रारंभ करने तथा छात्र-छात्राओं के लिए छात्रावास की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग उठने लगी है। इस संबंध में मोर्चा अध्यक्ष समय अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम मांग पत्र के माध्यम से क्षेत्र के विद्यार्थियों की समस्याओं से अवगत कराते हुए आवश्यक पहल करने की मांग की है।

मांग पत्र में उल्लेख किया गया है कि शासकीय कला, वाणिज्य एवं विज्ञान महाविद्यालय धरमजयगढ़ में वर्तमान में स्नातक स्तर की पढ़ाई संचालित हो रही है, जिससे धरमजयगढ़ विकासखंड सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के अनेक विद्यार्थी उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। इनमें अधिकांश विद्यार्थी आर्थिक रूप से कमजोर एवं मध्यमवर्गीय परिवारों से आते हैं।

पत्र में कहा गया है कि महाविद्यालय क्षेत्र में उच्च शिक्षा का प्रमुख केंद्र बन चुका है, लेकिन यहां अभी तक स्नातकोत्तर स्तर के पाठ्यक्रम प्रारंभ नहीं हो सके हैं। इसके चलते स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद विद्यार्थियों को आगे की शिक्षा के लिए दूरस्थ शहरों का रुख करना पड़ता है। इससे उन्हें आर्थिक परेशानी के साथ-साथ आवास और पारिवारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। विशेषकर छात्राओं एवं दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों के विद्यार्थियों को इसका अधिक खामियाजा उठाना पड़ता है।

इसके अलावा महाविद्यालय परिसर अथवा आसपास छात्रावास की सुविधा उपलब्ध नहीं होने से दूसरे गांवों से आने वाले विद्यार्थियों को रहने की समस्या से जूझना पड़ता है।

मांग पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री से दो प्रमुख मांगें रखी गई हैं। इनमें शासकीय महाविद्यालय धरमजयगढ़ में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की शीघ्र शुरुआत तथा छात्र-छात्राओं के लिए छात्रावास की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग शामिल है।

क्षेत्र के विद्यार्थियों का मानना है कि यदि इन मांगों पर शासन गंभीरता से पहल करता है तो धरमजयगढ़ सहित आसपास के ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिल सकेंगे। साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को भी अपने क्षेत्र में रहकर आगे की पढ़ाई जारी रखने में बड़ी राहत मिलेगी।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article धरमजयगढ़ में चोरों का आतंक: घर का ताला तोड़कर मोबाइल, डीजल और नगदी सहित हजारों का सामान पार!
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

धरमजयगढ़ में चोरों का आतंक: घर का ताला तोड़कर मोबाइल, डीजल और नगदी सहित हजारों का सामान पार!
Latest News 16 November 2026
मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित हुए मंडल अध्यक्ष भरतलाल साहू और बूथ अध्यक्ष सूरज मंडल जनजातीय गौरव दिवस के प्रदेश स्तरीय मंच पर मिला सम्मान, मंडल के कार्यकर्ताओं को समर्पित किया गौरव का क्षण!
Latest News 16 November 2026
994305
बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चलकर जनजातीय समाज को सशक्त बनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Latest News 16 November 2026
जनजातीय गौरव दिवस की ऐतिहासिक सफलता पर भाजपा मंडल अध्यक्ष भरतलाल साहू ने जताया आभार, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का किया धन्यवाद!
Latest News 15 November 2026
सांसद राधेश्याम राठिया ने पीले चावल देकर जनजातीय समाज को दिया प्रदेश स्तरीय सम्मेलन का न्योता!
Latest News 13 November 2026
सांसद राधेश्याम राठिया ने पीले चावल देकर जनजातीय समाज को दिया प्रदेश स्तरीय सम्मेलन का न्योता!
Latest News 13 November 2026
जनजाति समाज के विकास और उत्थान को देख कांग्रेस पार्टी पीड़ा में : केदार कश्यप
Latest News 13 November 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?