
धरमजयगढ़ न्यूज़। जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम के सिलसिले में धरमजयगढ़ प्रवास पर पहुंचे छत्तीसगढ़ शासन के कृषि मंत्री एवं प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और अपने पुराने राजनीतिक साथी विजय अग्रवाल के कापू रोड स्थित निवास पहुंचकर उनके परिजनों से आत्मीय सौजन्य मुलाकात की।

इस दौरान मंत्री रामविचार नेताम ने विजय अग्रवाल एवं उनके परिवारजनों से कुशलक्षेम जाना और परिवार के साथ बैठकर आत्मीय बातचीत की। मुलाकात के दौरान पुराने राजनीतिक दिनों, संगठनात्मक संघर्षों और साथ बिताए समय की यादें भी ताजा हुईं।
विजय अग्रवाल धरमजयगढ़ क्षेत्र में भाजपा के वरिष्ठ एवं अनुभवी नेताओं में गिने जाते हैं। पार्टी संगठन के प्रति उनके लंबे योगदान और सक्रिय भूमिका को लेकर मंत्री नेताम ने पुराने साथियों के प्रति सम्मान और आत्मीयता का परिचय दिया।
मंत्री रामविचार नेताम का पुराने साथी के घर पहुंचना केवल औपचारिक मुलाकात नहीं, बल्कि वर्षों पुराने राजनीतिक रिश्तों, मित्रता और संगठन के प्रति समर्पण को सम्मान देने का भावपूर्ण अवसर रहा। इस सौजन्य भेंट से क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं और पुराने राजनीतिक साथियों के बीच भी आत्मीयता का संदेश गया।
पुराने रिश्ते, संघर्षों की यादें और संगठन के प्रति समर्पण—मंत्री रामविचार नेताम की यह मुलाकात राजनीतिक मित्रता की एक सुंदर मिसाल बनी।
