By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: धरमजयगढ़ वन मंडल में हाथियों की मौत का सिलसिला जारी, थमने का नाम नहीं ले रहा आंकड़ा!
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > धरमजयगढ़ वन मंडल में हाथियों की मौत का सिलसिला जारी, थमने का नाम नहीं ले रहा आंकड़ा!
Latest News

धरमजयगढ़ वन मंडल में हाथियों की मौत का सिलसिला जारी, थमने का नाम नहीं ले रहा आंकड़ा!

Vivek Pandey
Last updated: 28 November 2026 12:23
Vivek Pandey
Share
5 Min Read
SHARE
1084940 1

बर्तपाली क्षेत्र में एक और हाथी की मौत से वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, करंट से मौत की आशंका; जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

धरमजयगढ़ न्यूज़ — धरमजयगढ़ वन मंडल एक बार फिर हाथी की मौत को लेकर सुर्खियों में है। वन क्षेत्र में हाथियों की लगातार हो रही मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते दिनों धरमजयगढ़ वन मंडल के बर्तपाली क्षेत्र में एक और हाथी की मौत की घटना सामने आई है, जिसने वन विभाग की कार्यप्रणाली और वन्यजीवों की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार, हाथी की मौत का संभावित कारण विद्युत करंट बताया जा रहा है। हालांकि, अभी तक विभाग की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

लेकिन सवाल यह है कि आखिर धरमजयगढ़ वन मंडल में हाथियों की मौत का सिलसिला कब थमेगा? लगातार विद्युत करंट की चपेट में आकर हाथियों की जान जाने की घटनाएं सामने आने के बावजूद ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी व्यवस्था क्यों नजर नहीं आ रही है?

संसाधनों और बजट के बावजूद हाथियों की सुरक्षा चुनौती

वन विभाग के पास मैदानी स्तर पर बीट गार्ड सहित अन्य कर्मचारियों की तैनाती है। वन्यजीवों की निगरानी और सुरक्षा के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत संसाधन एवं बजट भी उपलब्ध कराए जाते हैं। इसके बावजूद जंगलों के आसपास किसानों द्वारा फसलों की सुरक्षा के लिए लगाए जाने वाले जीआई तारों और उनमें अवैध रूप से प्रवाहित किए जाने वाले बिजली के करंट पर प्रभावी नियंत्रण क्यों नहीं हो पा रहा है?

आखिर वन विभाग की नियमित निगरानी व्यवस्था कितनी सक्रिय है? क्या संवेदनशील क्षेत्रों में समय-समय पर जांच की जा रही है? और यदि ऐसी गतिविधियां सामने आती हैं तो जिम्मेदार लोगों पर कितनी सख्त कार्रवाई होती है? ये ऐसे सवाल हैं जिनका जवाब अब विभाग को देना होगा।

हाईकोर्ट भी हाथियों की सुरक्षा को लेकर सख्त

गौरतलब है कि पूर्व के मामलो मे छत्तीसगढ़ के जंगलों में हाथियों की सुरक्षा और बिजली की लाइनों से होने वाली दुर्घटनाओं को लेकर बिलासपुर हाईकोर्ट ने भी सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी (CSPDCL) से विस्तृत जवाब तलब करते हुए हाथी गलियारों में हाथियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए बिजली के खंभों की ऊंचाई बढ़ाने के संबंध में उठाए गए ठोस कदमों की जानकारी मांगी है। डिवीजन बेंच ने कंपनी को दो सप्ताह के भीतर शपथपत्र दाखिल करने का निर्देश दिया है।

वहीं, वन्यजीवों की सुरक्षा से जुड़े विद्युत सुरक्षा प्रावधानों के तहत 11 केवी और उससे कम क्षमता वाली विद्युत लाइनों में इंसुलेशन सुनिश्चित करने, जंगल एवं वन्यजीव प्रभावित क्षेत्रों में निर्धारित समयसीमा के भीतर इंसुलेटेड केबल लगाने तथा वन विभाग की नियमित जांच और आवश्यक अनुमति के बिना नई विद्युत लाइन चालू नहीं करने जैसे विषय भी बेहद महत्वपूर्ण हैं।

अब कार्रवाई का इंतजार, आखिर कब सुरक्षित होंगे धरमजयगढ़ के हाथी?

धरमजयगढ़ वन मंडल में लगातार हो रही हाथियों की मौत केवल एक वन्यजीव की क्षति नहीं, बल्कि पूरे वन्यजीव संरक्षण तंत्र के सामने एक बड़ी चुनौती है। हर घटना के बाद जांच और कार्रवाई की बात सामने आती है, लेकिन ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

अब देखना होगा कि बर्तपाली में हुई हाथी की मौत के मामले में जांच के बाद क्या तथ्य सामने आते हैं और वन विभाग तथा विद्युत विभाग दोषियों के विरुद्ध क्या कार्रवाई करते हैं। जरूरत केवल घटना के बाद जांच करने की नहीं, बल्कि ऐसी ठोस व्यवस्था बनाने की है जिससे भविष्य में किसी बेजुबान वन्यजीव को अपनी जान न गंवानी पड़े।

आखिर कब थमेगा हाथियों की मौत का सिलसिला और कब धरमजयगढ़ के जंगलों में गजराज पूरी तरह सुरक्षित होंगे?

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article 2 दिसंबर को SECL के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान! सुप्रीम कोर्ट के फैसले से आदिवासी ग्रामीणों को मिली नई ताकत, रात में गूंजे विरोध के नारे।
Next Article धरमजयगढ़ में सोमवार को निकलेगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन, स्वयंसेवक बंधुओं सहित गणमान्य नागरिकों को आमंत्रण
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

धरमजयगढ़ में सोमवार को निकलेगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन, स्वयंसेवक बंधुओं सहित गणमान्य नागरिकों को आमंत्रण
Latest News 28 November 2026
2 दिसंबर को SECL के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान! सुप्रीम कोर्ट के फैसले से आदिवासी ग्रामीणों को मिली नई ताकत, रात में गूंजे विरोध के नारे।
Latest News 28 November 2026
छत्तीसगढ़ का बदलेगा राजनीतिक समीकरण: विधानसभा सीटें 90 से बढ़कर होंगी 135, लोकसभा सीटें 11 से बढ़कर हो सकती हैं 17पढ़े पूरी खबर!
Latest News 27 November 2026
राइस मिलों में खाद्य विभाग की दबिश, 6.83 करोड़ रुपए के 28871 क्विंटल धान की कमी पकड़ी, मामला दर्ज!
Latest News 27 November 2026
रायगढ़ जिले में पेट्रोल पंपों की जांच पर उठे सवाल, क्या सिर्फ 08 पंप मे ही हो रही थी नियमों की अनदेखी? जिले के नापतौल विभाग के कार्य प्रणाली पर भी उठ रहे सवाल!आखिर कब होंगी जिले के पंपो मे जांच??
Latest News 27 November 2026
धरमजयगढ़ के विकास को मिली नई रफ्तार, 3.50 करोड़ के विकास कार्यों का सांसद राधेश्याम राठिया ने किया भूमिपूजन!
Latest News 26 November 2026
26 नवंबर को धरमजयगढ़ में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया जाएगा श्री गुरु नानक देव जी का पावन प्रकाश पर्व
Latest News 24 November 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?