By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: मजदूरी की पूरी राशि दिलाने की मांग को लेकर जनदर्शन पहुंचे श्रमिक, कलेक्टर श्री गोयल ने श्रम अधिकारी को शीघ्र कार्यवाही के दिए निर्देश
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > मजदूरी की पूरी राशि दिलाने की मांग को लेकर जनदर्शन पहुंचे श्रमिक, कलेक्टर श्री गोयल ने श्रम अधिकारी को शीघ्र कार्यवाही के दिए निर्देश
Latest News

मजदूरी की पूरी राशि दिलाने की मांग को लेकर जनदर्शन पहुंचे श्रमिक, कलेक्टर श्री गोयल ने श्रम अधिकारी को शीघ्र कार्यवाही के दिए निर्देश

Vivek Pandey
Last updated: 3 September 2025 08:08
Vivek Pandey
Share
4 Min Read
SHARE
1000862959

कलेक्टर श्री गोयल ने सुनी जन सामान्य की समस्याएं

रायगढ़/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में जन सामान्य की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए कलेक्ट्रेट के सृजन सभाकक्ष में प्रति सप्ताह जनदर्शन का आयोजन किया जाता है। जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों के लोग अपनी मांगों और समस्याओं को जनदर्शन के माध्यम से रखते हुए, निराकरण प्राप्त करते हैं।
आयोजित जनदर्शन में एफसीआई में कार्यरत श्रमिकों द्वारा कार्य की पूरी राशि भुगतान नहीं करने की शिकायत लेकर जनदर्शन में पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि संबंधित ठेकेदार द्वारा उन्हे मजदूरी की पूरी राशि का भुगतान कर, आधा पैसा मांग लेता हैं। पैसा वापस नही करने की स्थिति में काम से निकालने की धमकी दी जाती है, उन्होंने कलेक्टर श्री गोयल से मजदूरी की पूरी राशि दिलाए जाने का निवेदन किया, ताकि वे परिवार का भरण-पोषण बेहतर कर सके। कलेक्टर श्री गोयल ने आवेदन पर श्रम विभाग को उचित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। तहसील तमनार के ग्राम धौराभांठा निवासी श्री रामचरण गुप्ता अपने भाई के इलाज में सहायता की मांग लेकर जनदर्शन में पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनका भाई मानसिक रूप से अस्वस्थ है, जिसका ईलाज रांची में करवाया गया, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ। तत्पश्चात वर्तमान में झारसुगुड़ा में ईलाज करवाना चाहते है, जिसके नियमानुसार अन्य राज्य के रोगी को ईलाज हेतु जिला अध्यक्ष की अनुमति प्राप्त करना होता है।

1000862961

उन्होंने कलेक्टर श्री गोयल से अनुमति प्रदान करने का निवेदन किया। कलेक्टर श्री गोयल ने आवेदन पर प्राथमिकता से स्वास्थ्य विभाग को कार्य करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार ग्राम कोतरलिया निवासी श्रीमती सावित्री यादव अपने बच्चे के ईलाज में सहायता प्रदान करने हेतु आवेदन लेकर जनदर्शन में पहुची थी। उन्होंने बताया कि उनके बच्चे का जन्म से विकृति होने के कारण उनका ऑपरेशन निजी हॉस्पिटल में किया गया, लेकिन पुन: ऑपरेशन की आवश्यकता हैं। उन्होंने बताया कि वह अत्यंत गरीब है एवं रोजी मजदूरी कर जीवन-यापन करते है। उन्होंने कलेक्टर श्री गोयल से उनकी आर्थिक स्थिति को देखते हुए बेटे के ऑपरेशन में सहायता प्रदान करने का निवेदन किया। कलेक्टर गोयल ने स्वास्थ्य विभाग को आवेदन के निराकरण के निर्देश दिए।

1000862960


तहसील घरघोड़ा के ग्राम झरियापाली निवासी श्रीमती हिरमेत सोनवानी अपनी बेटी के मृत्युपरांत आर्थिक क्षतिपूर्ति की मांग आवेदन लेकर जनदर्शन में पहुंची थी। उन्होंने कलेक्टर श्री गोयल को बताया कि उनकी बेटी की मृत्यु तालाब में डूबने से हुई थी, उन्होंने बताया की वह निराश्रित हैं, ऐसे में बेटी की मृत्यु उपरांत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। उन्होंने क्षतिपूर्ति राशि प्रदान करने का निवेदन किया। कलेक्टर श्री गोयल ने निराकरण हेतु राहत शाखा को निर्देशित किया। विकासखंड पुसौर के ग्राम पडिग़ांव निवासी किरन साव निराश्रित पेंशन की मांग आवेदन लेकर जनदर्शन में पहुंची थी। कलेक्टर श्री गोयल ने आवेदन के निराकरण हेतु समाज कल्याण को निर्देशित किया।
इसी प्रकार जनदर्शन में पेंशन, राशन, राजस्व, चिकित्सा, पेयजल, भू-अर्जन, विद्युत, शिक्षा, वनअधिकार पत्र, पेंशन, श्रम, राशन आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री गोयल ने जिला स्तरीय अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, अपर कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगडे, अपर कलेक्टर श्री राजीव कुमार पाण्डेय एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article 1000860066 अतिरिक्त गतिविधियों से बच्चों में उत्साह के साथ बढ़ता है मनोबल-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल
Next Article IAS मुकेश बंसल की छत्तीसगढ़ में हो रही वापसी, देखें आदेश
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

धरमजयगढ़ थाना को मिला नया नेतृत्व, राजेश जांगड़े बने थाना प्रभारी प्रेस क्लब सदस्यों ने किया सौजन्य भेंट मुलाकात!
Latest News 22 April 2026
धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल में जीवनदीप समिति की मैराथन बैठक सम्पन्न, कई अहम फैसले!
Latest News 21 April 2026
विमान क्रैश की खबर निकली अफवाह : मौके पर नहीं मिले कोई साक्ष्य, पहाड़ियों में लगी आग से फैला भ्रम
Latest News 20 April 2026
धरमजयगढ़, शाहपुर के होनहार छात्र दिशांत पटेल ने 10वीं सीबीएसई में 95% अंक लाकर सफलता प्राप्त की!
Latest News 17 April 2026
निजी स्कूलों की मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त, तीन साल का रिकॉर्ड खंगालेंगे संभागीय संयुक्त संचालक, मंत्री गजेंद्र यादव बोले – बोर्ड के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले स्कूलों पर होगी कार्रवाई.
Latest News 15 April 2026
दक्ष अग्रवाल ने 97.8% अंक हासिल कर रचा इतिहास, विद्यालय व क्षेत्र का बढ़ाया मान!
Latest News 15 April 2026
गृहमंत्री शाह ने ममता बनर्जी-हुमायूं कबीर पर जमकर हमला बोला, कहा- ‘बंगाल में कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना सकता…’
Latest News 15 April 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?