By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: अतिरिक्त गतिविधियों से बच्चों में उत्साह के साथ बढ़ता है मनोबल-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > अतिरिक्त गतिविधियों से बच्चों में उत्साह के साथ बढ़ता है मनोबल-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल
Latest News

अतिरिक्त गतिविधियों से बच्चों में उत्साह के साथ बढ़ता है मनोबल-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल

Vivek Pandey
Last updated: 3 September 2025 08:08
Vivek Pandey
Share
5 Min Read
1000860066
SHARE
1000860066

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान में पहुंचे कलेक्टर श्री गोयल, बच्चों का किया उत्साह वर्धन

Contents
नटवर स्कूल में आयोजित हुआ विभिन्न विधाओं का जिला स्तरीय कार्यक्रमप्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के हिस्से बने कलेक्टर श्री गोयलये रहे विजेता

कबाड़ से जुगाड़ देख बच्चों के वैज्ञानिक सोच का कलेक्टर श्री गोयल ने की सराहना

नटवर स्कूल में आयोजित हुआ विभिन्न विधाओं का जिला स्तरीय कार्यक्रम

रायगढ़/ राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर के निर्देशानुसार बच्चों में विज्ञान को रुचिकर बनाने तथा वैज्ञानिक अभिरुचि जागृत करने के उद्देश्य से नटवर इंग्लिश मीडियम स्कूल में जिला स्तरीय राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल शामिल हुए। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव भी उपस्थित रहें। उन्होंने बच्चों द्वारा बनाए गए कबाड़ से जुगाड़ मॉडल एवं प्रोजेक्ट का गहन अवलोकन किया एवं बच्चों से विभिन्न प्रश्न पूछ कर उनका उत्साह वर्धन भी किया।
कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत बच्चों के लिए अतिरिक्त गतिविधियों के रूप में यह संचालित की जाती है। शिक्षा के साथ अतिरिक्त गतिविधियां बच्चों के लिए जरूरी है, ताकि बच्चों में टॉक, डिबेट, इनोवेशन की तरफ रुझान बढ़े। इसी के तहत आज नटवर इंग्लिश मीडियम स्कूल में साइंस फेयर, कबाड़ से जुगाड़, बुक फेयर एवं विज्ञान प्रश्नोत्तर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि बच्चों में वैज्ञानिक सोच लाना आवश्यक है ताकि प्रतियोगिता परीक्षा के लिए तैयार होने के साथ, उनमें प्रतियोगिता के प्रति ललक बनी रहें। हमारे जिले में प्रतिभाशाली बच्चे हैं, बस उन्हें अवसर की आवश्यकता है। इस प्रकार के आयोजन से बच्चों में उत्साह के साथ ही मनोबल बढ़ता है। हमें बच्चों को बेहतर वातावरण प्रदान करना है। जिससे बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ कर बेहतर भविष्य गढ़ सके।
नटवर इंग्लिश मीडियम स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में चार विधाओं में अविभाजित रायगढ़ जिले के 9 विकास खंडों से प्रत्येक गतिविधि में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों ने भाग लिए। इस अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में माध्यमिक एवं सेकेंडरी स्तर के विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, माध्यमिक स्तर एवं प्राथमिक स्तर कबाड़ से जुगाड़ प्रतियोगिता, माध्यमिक एवं सेकेंडरी स्तर के विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता तथा बुक मेला का आयोजन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सभी विधाओं के गतिविधियों में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला मिशन समन्वयक द्वारा सर्टिफिकेट तथा मोमेंटो प्रदान कर शुभकामनाएं दी गई।

1000860067


कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी श्री बी.बाखला, जिला मिशन समन्वयक श्री नरेंद्र चौधरी, राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के जिला नोडल अधिकारी श्री आलोक स्वर्णकार, श्री भुवनेश्वर पटेल, श्री भूपेंद्र पटेल, एडीपीओ श्री जे.के.राठौर, बीआरसी श्री मनोज अग्रवाल, श्री राजकमल पटेल, श्री आशीष रंगारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री जाटवार, बीआरसी श्री मनोज अग्रवाल, नटवर स्कूल प्राचार्य श्रीमती वर्गीस, श्री राजेंद्र, श्री विकास मिश्रा, श्रीमती गायत्री आलोक स्वर्णकार, श्रीमती सीमा पटेल, श्रीमती शिल्पी घोष, श्रीमती मेघा अग्रवाल, श्री बी.एल.गुप्ता, श्री विजय अग्रवाल, श्री पंडा, श्री सौरभ पटेल श्रीमती विष्मिता मिश्रा उपस्थित रही।

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के हिस्से बने कलेक्टर श्री गोयल

नटवर स्कूल में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत आयोजित विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल भी शामिल हुए। प्रतियोगिता में अविभाजित रायगढ़ जिले सहित नौ विकासखंड के बच्चे शामिल हुए थे। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बच्चों के बीच बैठे कलेक्टर श्री गोयल ने बच्चों के हाजिरी जवाब देख, उनकी सराहना करते हुए उनका उत्साह वर्धन किया। उन्होंने शिक्षा अधिकारी को कहा कि इस प्रकार की आयोजन नियमित रूप में होने चाहिए, ताकि बच्चों में प्रतियोगी माहौल में मनोबल बढ़ सके। कार्यक्रम में जिले के लगभग डेढ़ सौ बच्चों शामिल हुए थे।

ये रहे विजेता

नटवर स्कूल में आयोजित राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत प्राथमिक स्तर पर कबाड़ से जुगाड़ में प्रथम स्थान पर बरमकेला के बम्हनीपाली, द्वितीय स्थान पर विकासखंड पुसौर के मौहापाली एवं तृतीय स्थान में विकासखंड रायगढ़ के कुर्मापाली स्कूल रहा। माध्यमिक स्तर पर कबाड़ से जुगाड़ में प्रथम स्थान पर विकासखंड खरसिया पुरैना, द्वितीय स्थान पर विकासखंड बरमकेला के आमाकोनी तथा तृतीय स्थान पर विकासखण्ड पुसौर के छपोरा रहे। इसी प्रकार प्राथमिक स्तर क्विज में प्रथम स्थान रायगढ़ विकासखंड, द्वितीय स्थान में बरमकेला के महाराजपुर तथा तृतीय स्थान में धरमजयगढ़ के लामीखार रहे। माध्यमिक स्तर विज्ञान गणित क्लब में रायगढ़ विकासखंड का लोइंग प्रथम तथा खरसिया का जैमुरा द्वितीय स्थान रहा। माध्यमिक स्तर क्वीज प्रतियोगिता में रायगढ़ विकासखंड प्रथम, पुसौर द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर तमनार रहे। सेकेंडरी स्तर साइंस क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर पुसौर, द्वितीय स्थान पर खरसिया तथा तृतीय स्थान पर रायगढ़ रहा।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article स्वास्थ्य सुविधाएं हमारी पहली प्राथमिकता, लापरवाही पर होगी कार्यवाही-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल
Next Article मजदूरी की पूरी राशि दिलाने की मांग को लेकर जनदर्शन पहुंचे श्रमिक, कलेक्टर श्री गोयल ने श्रम अधिकारी को शीघ्र कार्यवाही के दिए निर्देश
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

InShot 20261015 231732895
धरमजयगढ़ के पूर्व मे रहे एस.डी.एम. राजीव पाण्डेय सहित दो अन्य राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी बने IAS, DOPT से आदेश जारी पढ़े पूरी खबर!
Latest News 15 October 2026
770543 scaled
धरमजयगढ़ दशहरा मैदान में गाजे-बाजे, आतिशबाजी और करमा नृत्य के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का भव्य आगमन!
Latest News 14 October 2026
धरमजयगढ़ डाकघर में अव्यवस्थाओं का आलम, समय पर नहीं पहुंच रहे कर्मचारी! ग्रामीणों को हो रही परेशानी!
Latest News 13 October 2026
बैंड बाजा और आतिशबाजियों के साथ अग्रसेन जयंती के अवसर पर धरमजयगढ़ में निकली भव्य शोभायात्रा, अग्र समाज ने उत्साह के साथ मनाई जयंती!
Latest News 12 October 2026
युवा नव दुर्गा उत्सव समिति द्वारा भव्य कलश यात्रा का आयोजन!
Latest News 12 October 2026
धरमजयगढ़ के जयस्तंभ चौक पर हादसा, साइड देने के दौरान हुई घटना विद्युत पोल में टकराने से बार -बार बची वाहन 33 केवी लाइन को लेकर उठे गंभीर सवाल!
Latest News 12 October 2026
धरमजयगढ़ में शारदीय नवरात्र की धूम, जयस्तंभ चौक बस स्टैंड में विराजमान हुईं मां दुर्गा! अम्बेटिकरा मंदिर में पहुंच रहे श्रद्धालु मनोकामना ज्योत कलश के कर रहे दर्शन!
Latest News 11 October 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?