By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: एक लाख से ज्यादा नक्शे जिनका खसरा नहीं
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > एक लाख से ज्यादा नक्शे जिनका खसरा नहीं
Latest News

एक लाख से ज्यादा नक्शे जिनका खसरा नहीं

Vivek Pandey
Last updated: 3 September 2025 08:58
Vivek Pandey
Share
2 Min Read
1000979257
SHARE
1000979257
  • राजस्व विभाग ने समय पर नहीं किए अपडेट, साढ़े आठ हजार खसरे त्रुटिपूर्ण

रायगढ़। रायगढ़ जैसे जिले में राजस्व विभाग को ज्यादा सतर्क होकर तेजी से काम करना चाहिए। लेकिन लचर कार्यशैली के कारण अभी भी राजस्व अभिलेख दुरुस्त नहीं हैं। हैरानी की बात यह है कि जिले में एक लाख से भी अधिक नक्शे ऐसे हैं, जिनमें खसरा नंबर नहीं है। कलेक्टर ने राजस्व विभाग को अभिलेख दुरुस्ती का काम तेजी से करने का आदेश दिया है। इस बीच जिले में ऐसे कई आंकड़े सामने आ रहे हैं, जिसमे असमंजस की स्थिति पैदा हो रही है। जिले में 1,07,989 ऐसे नक्शे मौजूद हैं जिनका कोई खसरा नहीं है। मतलब इस जमीन की कोई पहचान नहीं है। वहीं 4, 38, 436 खसरे ऐसे हैं, जिनका नक्शा नहीं है।यह आंकड़े इसलिए परेशान कर रहे हैं क्योंकि इन्हीं की वजह से राजस्व विवाद हो रहे हैं। एक-दूसरे की जमीनों पर अतिक्रमण करने के मामले भी इसी कारण सामने आते हैं। जिले में त्रुटिपूर्ण खसरों की संख्या भी करीब 8800 है। इसका निराकरण भी नहीं हो पा रहा है। राजस्व विभाग को ऐसी जमीनों के रिकॉर्ड दुरुस्त करने की जरूरत है। डिजिटल सिग्नेचर भी सभी खसरों में नहीं हो सके हैं। नक्शे से छेड़छाड़ कर जमीन हड़पने के प्रकरण भी इसीलिए सामने आते हैं। सरकारी जमीन को भी निजी बताकर खाते में दर्ज किया जा रहा है।

छोटे टुकड़ों में हुई रजिस्ट्रियां

रायगढ़ जिले में भू-अर्जन में घोटाले भी राजस्व विभाग के कारण हुए हैं। छोटे टुकड़ों में जमीन की रजिस्ट्रियां हुई हैं। ज्यादा मुआवजा पाने के लिए कई टुकड़ों में जमीन को बांट दिया गया। मूल्यांकन में भी गड़बड़ी की गई। ऐसे कई घोटालों की जांच लंबित है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article छुट्‌टी के दिनों में खुले रहेंगे प्रदेश के पंजीयन कार्यालय, ई-स्टाम्प काउंटर की भी मिलेगी सुविधा
Next Article 1000979886 ड्रोन कैमरे से ली गई हाथियों की तस्वीर…रायगढ़ के जंगलों में 72 हाथियों का दल कर रहा विचरण…हाथियों के मूवमेंट पर रखी जा रही नजर…किसानों की फसल को पहुंचाया नुकसान
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय धरमजयगढ़ में श्रद्धा एवं उत्साह से मनाई गई गुरु पूर्णिमा
Latest News 30 July 2026
समरसता संकल्प अभियान को लेकर भाजपा रायगढ़ ने सौंपी जिम्मेदारियां, गुरु रविदास जयंती पर होंगे विविध आयोजन
Latest News 29 July 2026
धरमजयगढ़: दुर्गापुर एसईसीएल कोल ब्लॉक के लिए 7 किलोमीटर नई रेल लाइन का कार्य शुरू, क्षेत्र में चर्चाएं तेज!
Latest News 28 July 2026
सरकारी जमीन पर से अतिक्रमण हटाने की मांग, ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, 15 दिनों के अंदर नहीं हुई कार्यवाही तो आंदोलन की दी चेतावनी!
Latest News 27 July 2026
अदाणी के लिए आसान नहीं पुरुँगा की खदान, ग्रामीणों की सफल रणनीति व एकजुटता ने ही पिछले होने वाली जनसुनवाई को करवाया है निरस्त!
Latest News 26 July 2026
धरमजयगढ़ में पीएम श्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की पर्यावरण जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक से दिया प्लास्टिक मुक्त समाज का संदेश!
Latest News 25 July 2026
दुर्गापुर शाहपुर SECL के प्रभावित किसान शाहपुर कालोनी कीर्तन ग्राउंड में करेंगे महा बैठक।
Latest News 25 July 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?