By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: ड्रोन कैमरे से ली गई हाथियों की तस्वीर…रायगढ़ के जंगलों में 72 हाथियों का दल कर रहा विचरण…हाथियों के मूवमेंट पर रखी जा रही नजर…किसानों की फसल को पहुंचाया नुकसान
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > ड्रोन कैमरे से ली गई हाथियों की तस्वीर…रायगढ़ के जंगलों में 72 हाथियों का दल कर रहा विचरण…हाथियों के मूवमेंट पर रखी जा रही नजर…किसानों की फसल को पहुंचाया नुकसान
Latest News

ड्रोन कैमरे से ली गई हाथियों की तस्वीर…रायगढ़ के जंगलों में 72 हाथियों का दल कर रहा विचरण…हाथियों के मूवमेंट पर रखी जा रही नजर…किसानों की फसल को पहुंचाया नुकसान

Vivek Pandey
Last updated: 3 September 2025 08:58
Vivek Pandey
Share
2 Min Read
1000979886
SHARE
1000979886

रायगढ़ जिले के जंगलों में इन दिनों 72 हाथियों का दल अलग-अलग विचरण कर रहा है। भोजन और पानी की तलाश में प्रतिदिन हाथियों का दल ग्रामीण क्षेत्रों की ओर पहुंचकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसी क्रम में बीती रात हाथियों ने 19 किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया है।

गर्मी शुरू होते ही रायगढ़ जिले के जंगलों में विचरण करने वाले गजराजों का आतंक शुरू हो जाता है। भोजन और पानी की तलाश में भटकते-भटकते गजराजों का दल अक्सर गांव पहुंचकर ग्रामीणों की फसलों व घरों को नुकसान पहुंचाकर वापस जंगलों की ओर लौट जाते है। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल में इन दिनों जहां 58 हाथी अलग-अलग रेंज में विचरण कर रहे हैं। जिसमें कापू रेंज के मिरीगुडा में सर्वाधिक 33 हाथी विचरण कर रहे हैं जिससे यहां के लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। इसी तरह रायगढ़ वन मंडल के अलग-अलग रेंज में 14 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। जिसमें घरघोड़ा के डेहरीडीह में सर्वाधिक 8 हाथी और उसके बाद बंगुरसिया में 5 हाथी विचरण कर रहे हैं।

1000979885

इसी तरह धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज चुहकीमार गांव में 4 किसानों के धान की फसल, बनहर में 3 किसानों की धान, उड़द और मुंगफली की फसल के अलावा धरमजयगढ़ के बायसी में 2 किसानों की धान की फसल को नुकसान पहुंचाया गया है।

हाथी प्रभावित क्षेत्रों में हाथी ट्रैकिंग दल एवं हाथी मित्र दल के द्वारा जंगलों में ड्रोन कैमरे की मदद से हाथियों के मूवमेंट पर नजर रखा जा रहा है। ताकि रिहायशी इलाकों में हाथी के प्रवेश करने पर उन्हें सचेत किया जा सके। इसके अलावा गांव-गांव में मुनादी एवं प्रचार प्रसार कराकर गांव के ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही साथ गांव में हाथियों के दस्तक देने पर उनसे दुरी बनाये रखने की बात कही जा रही है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article 1000979257 एक लाख से ज्यादा नक्शे जिनका खसरा नहीं
Next Article 1000979970 सारंगढ़ क्षेत्र में राधेश्याम का जनसंपर्क*आपका आशीर्वाद मांगने आया हु – *राधेश्याम राठिया
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम 2026 : सीएम विष्णुदेव साय का निर्णायक कदम – धर्मांतरण पर सख्ती और समाज में संतुलन
Latest News 26 April 2026
वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी की उपस्थिति में केलो विहार समिति के सदस्यों से संवाद, पात्र हितग्राहियों को किया गया मांग पत्र वितरण
Latest News 24 April 2026
राघव चड्ढा समेत बागी सांसदों ने ज्वाइन की BJP, नितिन नवीन ने दिलाई सदस्यता, खिलाई मिठाई
Latest News 24 April 2026
धरमजयगढ़ थाना को मिला नया नेतृत्व, राजेश जांगड़े बने थाना प्रभारी प्रेस क्लब सदस्यों ने किया सौजन्य भेंट मुलाकात!
Latest News 22 April 2026
धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल में जीवनदीप समिति की मैराथन बैठक सम्पन्न, कई अहम फैसले!
Latest News 21 April 2026
विमान क्रैश की खबर निकली अफवाह : मौके पर नहीं मिले कोई साक्ष्य, पहाड़ियों में लगी आग से फैला भ्रम
Latest News 20 April 2026
धरमजयगढ़, शाहपुर के होनहार छात्र दिशांत पटेल ने 10वीं सीबीएसई में 95% अंक लाकर सफलता प्राप्त की!
Latest News 17 April 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?