By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: सारंगढ़ क्षेत्र में राधेश्याम का जनसंपर्क*आपका आशीर्वाद मांगने आया हु – *राधेश्याम राठिया
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > सारंगढ़ क्षेत्र में राधेश्याम का जनसंपर्क*आपका आशीर्वाद मांगने आया हु – *राधेश्याम राठिया
Latest News

सारंगढ़ क्षेत्र में राधेश्याम का जनसंपर्क*आपका आशीर्वाद मांगने आया हु – *राधेश्याम राठिया

Vivek Pandey
Last updated: 3 September 2025 08:58
Vivek Pandey
Share
3 Min Read
1000979970
SHARE
1000979970

रायगढ़। तीन जिलों के समावेश वाले रायगढ़ संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार बनाए जाने के बाद से ही राधेश्याम राठिया का सघन जनसंपर्क चल रहा है।प्रतिदिन चार पांच मंडलों के कई ग्रामों में जाकर जनता के बीच मोदी के विकास कार्यों का बखान कर रहे है, साथ ही प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर पार्टी के प्रति अपनी श्रद्धा का परिचय दे रहे है।आज उन्होंने जनता को आश्वस्त करते हुए कहा की मैं जनता को जनार्दन मानकर सेवा के लिए संकल्पित हूं,यह मेरा सौभाग्य है की मुझे आप जैसे देवतुल्य जनता की सेवा का अवसर प्राप्त हुआ है।मोदी के नेतृत्व में सशक्त राष्ट्र निर्माण के लिए आपका जनप्रतिनिधि बनकर पूरी श्रद्धा के साथ कार्य करने के लिए मैं हमेशा वचनबद्ध रहूंगा।

1000979967

सैकड़ों महिलाओं ने किया भाजपा प्रवेश

सारंगढ़ क्षेत्र के बटाउपाली ग्राम में आज राधेश्याम राठिया के जनसंपर्क के दौरान ग्राम की कई महिला समितियों की सदस्यों ने मोदी के कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।राधेश्याम राठिया ने भाजपा प्रवेश करने वाले लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सबका भारतीय जनता पार्टी में स्वागत है, अभिनंदन है। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ काम करने वाली पार्टी है।

1000979964

भाजपा सरकार तीन विषयो को आधार मानकर काम करती है। हर गरीब तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाना, देश की सांस्कृतिक विरासत को बचाए रखना,देश का परचम ,विश्व भर में लहराना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि उनकी सरकार गरीबों को समर्पित सरकार होगी, और सरकार की सभी योजनाओं का लाभ हर तबके के लोगों को मिले इस दिशा में कार्य करेगी। पिछले 10 वर्षों से भाजपा की सरकार लगातार गरीबों के हित के लिए और उनके उत्थान के लिए कार्य कर रही है,आज हर कोई मोदी जी का सिपाही बनना चाहता है। इस अवसर पर सुभाष जालान, डा जवाहर नायक, शमशेर सिंह, ज्योति पटेल, अजय गोपाल, भुवन मिश्रा, दुर्गा ठाकुर, शिवकुमारी चौहान, देवकुमारी लहरे, सुजाता सिंह, पवन देवांगन, रविन्द्र पटेल, रामकुमार,सतीश शर्मा, अजय नायक , सुरेश पटेल, हरिचरण पटेल, धनीराम एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article 1000979886 ड्रोन कैमरे से ली गई हाथियों की तस्वीर…रायगढ़ के जंगलों में 72 हाथियों का दल कर रहा विचरण…हाथियों के मूवमेंट पर रखी जा रही नजर…किसानों की फसल को पहुंचाया नुकसान
Next Article कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने मल्टीलेवल पार्किंग में स्थापित इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन का किया निरीक्षण, 4 स्थलों पर एक साथ 3 वाहनों की चार्जिंग की सुविधाl
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय धरमजयगढ़ में श्रद्धा एवं उत्साह से मनाई गई गुरु पूर्णिमा
Latest News 30 July 2026
समरसता संकल्प अभियान को लेकर भाजपा रायगढ़ ने सौंपी जिम्मेदारियां, गुरु रविदास जयंती पर होंगे विविध आयोजन
Latest News 29 July 2026
धरमजयगढ़: दुर्गापुर एसईसीएल कोल ब्लॉक के लिए 7 किलोमीटर नई रेल लाइन का कार्य शुरू, क्षेत्र में चर्चाएं तेज!
Latest News 28 July 2026
सरकारी जमीन पर से अतिक्रमण हटाने की मांग, ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, 15 दिनों के अंदर नहीं हुई कार्यवाही तो आंदोलन की दी चेतावनी!
Latest News 27 July 2026
अदाणी के लिए आसान नहीं पुरुँगा की खदान, ग्रामीणों की सफल रणनीति व एकजुटता ने ही पिछले होने वाली जनसुनवाई को करवाया है निरस्त!
Latest News 26 July 2026
धरमजयगढ़ में पीएम श्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की पर्यावरण जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक से दिया प्लास्टिक मुक्त समाज का संदेश!
Latest News 25 July 2026
दुर्गापुर शाहपुर SECL के प्रभावित किसान शाहपुर कालोनी कीर्तन ग्राउंड में करेंगे महा बैठक।
Latest News 25 July 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?